
बुर्का नहीं पहनने पर तालिबान ने कर दी महिला की हत्या, रिपोर्ट में दावा
AajTak
तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता कब्जाने के साथ ही करीब दो दशक पुराने अपने तौर-तरीकों को फिर अपनाना शुरू कर दिया है. तालिबान ने चोरी के आरोपियों का मुंह काला करके उन्हें सड़कों पर घुमाया तो बुर्का न पहनने पर महिला की हत्या कर दी.
अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban Rule) की सत्ता आते ही बर्बरता का दौर शुरू हो गया है. तालिबान लड़ाके (Taliban Fighters) एक के बाद एक हिंसक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें और वीडियोज के साथ विदेशी मीडिया की रिपोर्ट इस बात की 'गवाही' दे रही हैं. (फाइल फोटो- गेटी) दरअसल, तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता कब्जाने के साथ ही करीब दो दशक पुराने अपने तौर-तरीकों को फिर अपनाना शुरू कर दिया है. तालिबान ने चोरी के आरोपियों का मुंह काला करके उन्हें सड़कों पर घुमाया तो बुर्का न पहनने पर युवती की हत्या कर दी. (फाइल फोटो- गेटी)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









