
बुजुर्ग महिला ने 80 साल की सास के साथ की हैवानियत, लात घूंसों से पीटा, Video देख घर पहुंची पुलिस और वृद्धाश्रम की टीम
AajTak
गुजरात के सूरत में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 60 साल की महिला ने अपनी 80 साल की सास को लात घूंसों से पीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक संस्था से जुड़ी महिलाएं पुलिस को लेकर महिला के घर पहुंचीं और हाल जाना. वृद्धाश्रम से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंचे और कहा कि बुजुर्ग महिला को यदि परिवार उन्हें घर में नहीं रखना चाहता तो वृद्धाश्रम भेज सकते हैं.
गुजरात के सूरत शहर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. मातृशक्ति सोसाइटी में रहने वाले परिवार की 60 साल की बुजुर्ग महिला ने अपनी 80 साल की सास को लात-घूंसों से पीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 80 साल की बुजुर्ग महिला अपने बिस्तर के पास बैठी है. अचानक उनकी 60 वर्षीय बहू आती है और उन्हें लात मारकर हटा देती है. इसके बाद महिला अपनी बुजुर्ग सास को थप्पड़ मारती है. फिर लात से मारना शुरू कर देती है. बहू सास का हाथ पकड़कर खींचते हुए ले जाती है और थप्पड़ों की बौछार कर देती है. यह 40 सेकंड का वीडियो देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है.
यह भी पढ़ें: शर्मसार! ससुर ने बहू को पीटा, फिर कपड़े फाड़कर अर्धनग्न हालत में घर से निकाला
इस वीडियो को किसी ने सामाजिक संस्था से जुड़ी महिलाओं को भेजा. इसके बाद सामाजिक संस्था से जुड़ी महिलाएं पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचीं और बुजुर्ग महिला का हाल जाना. सामाजिक संस्था से जुड़े कार्यकर्ता और वृद्धाश्रम के प्रतिनिधि भी वहां मौजूद थे. उन्होंने बुजुर्ग महिला के परिजनों से कहा कि अगर वे देखभाल नहीं कर सकते तो उन्हें वृद्धाश्रम पहुंचा दें.
पुलिस के सामने बुजुर्ग महिला की बहू से पूछताछ की गई, लेकिन वह वीडियो को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई. हालांकि मौके पर पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सामने बहू बुजुर्ग महिला की देखभाल करने लगी.
सामाजिक संगठन को कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह घटना निंदनीय है. हमारी मांग है कि बुजुर्ग महिला को न्याय मिले. इस परिवार को यदि बुजुर्ग महिला की देखभाल में परेशानी हो रही है, तो उन्हें वृद्धाश्रम में भेज दिया जाए. बुजुर्ग महिला को इस तरह की प्रताड़ना सहनी न पड़े.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








