
बीमार हैं एक्टर विनीत कुमार सिंह, मदद के लिए आगे आए पंकज त्रिपाठी
AajTak
ट्वीट के जरिए उन्होंने बताया कि एक दवाई उन्हें मिल नहीं रही है, जिसकी वजह से वह थोड़े परेशान हो रहे हैं. विनीत कुमार सिंह इस समय बनारस में हैं. जैसे ही विनीत ने यह ट्वीट किया, पंकज त्रिपाठी उनकी मदद के लिए आगे आए.
एक्टर विनीत कुमार सिंह बीमार हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए फैन्स को दी. हालांकि, इसमें उन्होंने यह जानकारी नहीं दी है कि वह कोविड-19 की चपेट में आए हैं या कोई और समस्या है. ट्वीट के जरिए उन्होंने बताया कि एक दवाई उन्हें मिल नहीं रही है, जिसकी वजह से वह थोड़े परेशान हो रहे हैं. विनीत कुमार सिंह इस समय बनारस में हैं. जैसे ही विनीत ने यह ट्वीट किया, पंकज त्रिपाठी उनकी मदद के लिए आगे आए. विनीत ने बताया कि दवाई न मिलने के कारण आम आदमी दम तोड़ रहा है और कोविड-19 टेस्ट करने में निजी लैब पांच दिन से असमर्थ भी है. जिन्हें सन्देह है उन्हें बताना चाहता हूँ, की मेरे परिवार के सदस्य बीमार हैं, कुछ मित्र बीमार हैं,और मैं ख़ुद भी बीमार हूँ। दवा मिल गयी है। मदद करने के लिये धन्यवाद @TripathiiPankaj भाई।मेरे किरदार को सुल्तान ने वासेपुर में गोली मारी थी लेकिन असल जीवन में गोली(दवा) भिजवायी है 🙏 https://t.co/1r2EeUukPg विनीत का ट्वीटMore Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












