
'बीफ बैन कर देंगे, बशर्ते वे लिखित में करें मांग...', सीएम हिमंता ने कांग्रेस पर कसा तंज
AajTak
मुख्यमंत्री ने कहा,
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि वह राज्य में बीफ पर प्रतिबंध लगाने को तैयार हैं, बशर्ते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा उनसे लिखित में इसके लिए कहें. उनका यह बयान कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए आया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मुस्लिम बहुल समागुरी क्षेत्र में चुनाव जीतने के लिए बीफ का वितरण किया.
क्या बोले सीएम हिमंता? मुख्यमंत्री ने कहा, "समागुरी सीट 25 सालों तक कांग्रेस के पास रही. वहां से कांग्रेस का 27,000 वोटों से हारना उसकी सबसे बड़ी शर्मिंदगी है. यह भाजपा की जीत से ज्यादा, कांग्रेस की हार है. बता दें कि समागुरी में हुए उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार दीपलु रंजन सरमा ने कांग्रेस के तंज़िल हुसैन को 24,501 वोटों से हराया है. तंज़िल, कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन के बेटे हैं, जो इस क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं.
सीएम ने कांग्रेस पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन ने बीफ पर टिप्पणी करते हुए इसे गलत बताया. उन्होंने कहा, "रकीबुल हुसैन ने स्वीकार किया कि बीफ का सेवन गलत है. उन्होंने यह भी कहा कि बीफ का इस्तेमाल चुनावी फायदे के लिए करना अनुचित है. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस ने समागुरी सीट बीफ बांटकर जीती थी?"
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अगर कांग्रेस बीफ को गलत मानती है, तो इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए उन्हें लिखित में अनुरोध करना चाहिए. "अगर भूपेन बोरा मुझे लिखकर देंगे कि बीफ पर प्रतिबंध लगाना चाहिए, तो मैं अगली विधानसभा में इसे पूरी तरह से बैन कर दूंगा. इससे भाजपा, कांग्रेस, एजीपी, या कोई भी राजनीतिक दल बीफ का इस्तेमाल चुनाव में नहीं कर पाएगा."
असम में बीफ का सेवन अवैध नहीं सरमा ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को पत्र लिखेंगे और उनसे पूछेंगे कि क्या वह रकीबुल हुसैन के विचारों का समर्थन करते हैं. उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर सभी समुदाय बीफ खाना बंद कर दें, तो इससे बहुत सारी समस्याएं हल हो जाएंगी. असम में बीफ का सेवन अवैध नहीं है, लेकिन 2021 में लागू असम मवेशी संरक्षण अधिनियम के तहत, उन क्षेत्रों में मवेशियों की हत्या और बीफ की बिक्री पर प्रतिबंध है जहां हिंदू, जैन और सिख बहुसंख्यक हैं, या मंदिरों और वैष्णव मठों के पांच किलोमीटर के दायरे में हैं.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






