'बीते 8 महीने में दो बार मेरी हत्या की कोशिश हुई', ट्रंप पर हमले के बाद एलन मस्क ने किया दावा
AajTak
एक्स यूजर ने कहा, 'प्लीज, प्लीज अपनी सुरक्षा को तीन गुना बढ़ाएं. अगर वे ट्रंप के लिए आ सकते हैं तो वे आपके लिए भी आएंगे.' मस्क ने जवाब में कहा, 'आने वाला समय खतरनाक है. पिछले 8 महीनों में दो लोग (अलग-अलग मौकों पर) पहले ही मुझे मारने की कोशिश कर चुके हैं. उन्हें टेक्सास में टेस्ला हेडक्वार्टर से लगभग 20 मिनट की दूरी पर बंदूकों के साथ गिरफ्तार किया गया था.'
टेस्ला के सीईओ और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क ने खुलासा किया कि पिछले आठ महीनों में दो बार उनकी हत्या का प्रयास किया गया. मस्क ने यह दावा ऐसे समय पर किया जब अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ है. इस हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए और गोली उनके कान को छूकर निकल गई.
एक एक्स यूजर ने ट्रंप पर हुए हमले के बाद मस्क की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की थी जिसके बाद उन्होंने इन घटनाओं के बारे में बताया. इनमें टेक्सास में टेस्ला के हेडक्वार्टर के पास बंदूकों के साथ कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी शामिल है.
'प्लीज अपनी सिक्योरिटी बढ़ाएं'
एक्स यूजर ने कहा, 'प्लीज, प्लीज अपनी सुरक्षा को तीन गुना बढ़ाएं. अगर वे ट्रंप के लिए आ सकते हैं तो वे आपके लिए भी आएंगे.' मस्क ने जवाब में कहा, 'आने वाला समय खतरनाक है. पिछले 8 महीनों में दो लोग (अलग-अलग मौकों पर) पहले ही मुझे मारने की कोशिश कर चुके हैं. उन्हें टेक्सास में टेस्ला हेडक्वार्टर से लगभग 20 मिनट की दूरी पर बंदूकों के साथ गिरफ्तार किया गया था.'
मस्क पहले भी दावा कर चुके हैं कि उन्हें किसी भी वक्त मारा जा सकता है. 2022 में, उन्होंने टेक रिपोर्टर्स पर अपनी रियल-टाइम लोकेशन शेयर करने का आरोप लगाया और उनके एक्स अकाउंट्स पर बैन लगा दिया.
ट्रंप पर हुआ जानलेवा हमला

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.