
बीते जमाने के मशहूर एक्टर रंजीत बोले 'महिलाओं के छोटे कपड़ों की वजह से खत्म हुआ करियर'
AajTak
रंजीत ने बताया कि भले ही उन्होंने रेपिस्ट का किरदार निभाया पर उनके को-स्टार्स हमेशा उनके साथ कंर्फटेबल रहे. वे कहते हैं- 'मैं अपनी हीरोइन्स को सहज महसूस करवाने के लिए सब कुछ करता था. मेरे इस अच्छे बर्ताव के कारण ही किसी भी रेप सीन के लिए फिल्म निर्माता मुझे उस सीन के लिए बुलाया करते थे, चाहे मैं उस फिल्म का हिस्सा नहीं भी हूं तब भी.'
बीते जमाने के जाने-माने एक्टर रंजीत अब फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ समय बीता रहे हैं. हिंदी फिल्मों में उन्हें उनके निगेटिव किरदारों के लिए जाना जाता है. खासकर रेपिस्ट के तौर पर रंजीत को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली. हाल ही में एक इंटरव्यू में रंजीत ने अपने फिल्मी करियर को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि 70 के दशक में उनकी रेपिस्ट इमेज कैसे बनी और कैसे महिलाओं का फैशन उनके करियर को खत्म कर देने की वजह बन गई.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












