
बीजेपी ने दुनिया की 25 पार्टियों को भेजा न्योता, लेकिन इन देशों को रखा लिस्ट से बाहर
AajTak
भारतीय जनता पार्टी ने लगभग 25 वैश्विक पार्टियों को लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान को ऑब्जर्व करने के लिए बुलाया है. हालांकि, अभी तक सिर्फ 13 पार्टियों ने भारत आने की पुष्टि की है. अमेरिका की दोनों पार्टियों सत्तारूढ़ डेमोक्रेट और विपक्षी रिपब्लिकन में से किसी को भी नहीं बुलाया गया है.
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर देश की राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में लगी हुई हैं. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस पार्टी के अकांउट फ्रीज होने के आरोप के बीच हो रहे इस चुनाव पर दुनियाभर की नजर है. अमेरिका, जर्मनी और यूएन ने भी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर टिप्पणी की है.
इसी बीच भारत की सत्तारूढ़ पार्टी यानी भारतीय जनता पार्टी ने 25 से अधिक वैश्विक पार्टियों को लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान को देखने के लिए बुलाया है. भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, इनमें से 13 पार्टियों ने भारत आने की पुष्टि की है. अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर के कई देशों और कई दलों के नेता भाजपा के बुलावे पर आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भारत आएंगे.
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की दोनों पार्टियों सत्तारूढ़ डेमोक्रेट और विपक्षी रिपब्लिकन में से किसी को भी नहीं बुलाया गया है. अमेरिकी पार्टियों को नहीं बुलाए जाने पर बीजेपी के एक नेता ने अखबार से बात करते हुए कहा है कि अमेरिकी पार्टियां एक तो अपने राष्ट्रपति चुनाव में व्यस्त हैं. इसके अलावा, अमेरिकी पार्टियों का स्ट्रक्चर भारत या यूरोपीय देशों की पार्टियों की तरह नहीं है. अमेरिका में एक पार्टी कार्यकर्ता को अपनी पार्टी के अध्यक्ष तक का नाम नहीं पता हो सकता है. क्योंकि वहां का सिस्टम केवल राष्ट्रपति या अमेरिकी कांग्रेस के कार्यालय को ही प्रमुख बनाता है.
ब्रिटेन-जर्मनी की पार्टियों को बुलावा
हालांकि, भाजपा ने ब्रिटेन की कंजर्वेटिव और लेबर पार्टियों को बुलाया है. साथ ही जर्मनी की क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स और सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी को भी बुलाया है. जर्मनी को बुलावा इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भारत में चुनाव को लेकर सबसे पहले टिप्पणी जर्मनी ने ही की थी.
पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ खराब संबंधों को देखते हुए वहां के किसी भी राजनीतिक दल को नहीं बुलाया गया है. इसके अलावा, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) को भी नहीं बुलाया गया है. वहीं, बांग्लादेश से केवल सत्तारूढ़ शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग को बुलाया गया है. बांग्लादेश के प्रमुख विपक्षी पार्टी बीएनपी को नहीं बुलाया गया है क्योंकि बीएनपी समेत अन्य विपक्षी पार्टियां भारतीय वस्तुओं के बहिष्कार के लिए सोशल मीडिया कैंपेन 'इंडिया आउट' चला रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










