
'बीजेपी को दलितों का आगे बढ़ना बर्दाश्त नहीं', IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में AAP का हरियाणा सरकार पर हमला
AajTak
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में राज्य की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी को दलित अधिकारियों का आगे बढ़ना बर्दाश्त नहीं है.
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की संदिग्ध आत्महत्या पर बीजेपी सरकार और उसके इको सिस्टम की कड़ी आलोचना की. ढांडा ने कहा कि दलित अधिकारियों को ऊंचा उठता देख बीजेपी को बर्दाश्त नहीं होता. उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.
उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने सीनियर अधिकारी को भी इस तरह की प्रताड़ना और दबाव झेलना पड़ा. उन्होंने बीजेपी पर दलितों के खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा, 'जब एक दलित अधिकारी बड़ा पद हासिल करता है, तो उसे नीचा दिखाने की कोशिश की जाती है. हरियाणा सरकार ने इस मामले में आंखें मूंद लीं.' अनुराग ढांडा ने बीजेपी के शासन में हरियाणा में दलितों पर अत्याचार बढ़ने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा, 'बीजेपी को हरियाणा की सत्ता में 10 साल से ज्यादा हो गए और दलितों पर अत्याचार के आंकड़े लगातार बढ़े हैं. बीजेपी का इको सिस्टम चाहता है कि दलित समाज के लोग ऊंचे पदों पर न पहुंचें. बाबा साहब के संविधान ने सभी को बराबरी का अधिकार दिया है. सरकार चाहे किसी की भी हो, अगर कोई दलित अधिकारी भी इतना दबाव झेलने पर मजबूर हो जाए कि अपनी जान दे दे, तो ये बहुत बड़ा सवाल है.'
उन्होंने इस मामले में हरियाणा सरकार पर उदासीन रहने का आरोप लगाया. ढांडा ने कहा, 'मुख्यमंत्री विदेश में हैं, राज्य में हो रहे अन्याय की किसी को परवाह नहीं.' दलितों पर अत्याचार को अस्वीकार्य बताते हुए अनुराग ढांडा ने पंजाब की तरह हरियाणा में भी सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि दलितों पर किसी भी तरह का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जैसे पंजाब में ऐसी मानसिकता के खिलाफ एक्शन हुआ, वैसे ही हरियाणा में भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








