
बीजेपी के 'जय श्री राम' की काट में उद्धव ले आए 'जय शिवाजी-जय भवानी' नारा, बोले- किसी को जाने न दें...
AajTak
उद्धव ने रविवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'अगर कोई 'जय श्री राम' कहता है, तो उसे 'जय शिवाजी' और 'जय भवानी' कहे बिना जाने न दें. बीजेपी ने हमारे समाज में जहर घोल दिया है. मैं बीजेपी को समाज के प्रति उनके किए गए कामों के लिए कड़ी चुनौती देने जा रहा हं.'
महाराष्ट्र की राजनीति में नारों की लड़ाई शुरू हो चुकी है. शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नारे 'जय श्री राम' के जवाब में 'जय शिवाजी' और 'जय भवानी' जैसे नारों का इस्तेमाल करें.
उद्धव ने रविवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'अगर कोई 'जय श्री राम' कहता है, तो उसे 'जय शिवाजी' और 'जय भवानी' कहे बिना जाने न दें. बीजेपी ने हमारे समाज में जहर घोल दिया है. मैं बीजेपी को समाज के प्रति उनके किए गए कामों के लिए कड़ी चुनौती देने जा रहा हं.'
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर साधा निशाना
उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट मैच का हवाला देते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने कभी पाकिस्तान के साथ खेल आयोजनों का विरोध किया था, जबकि अब भारत पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा है.
इस जुबानी जंग की शुरुआत हाल ही में तब हुई जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में उद्धव ठाकरे का नाम लेकर एक टिप्पणी की. उन्होंने कहा, 'मैं उद्धव ठाकरे नहीं हूं जो परियोजनाओं को रोके रखूं.'
विधानसभा में आज पेश होगा बजट

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












