
'बीजेपी और कांग्रेस एक ही सड़े-गले सिस्टम का हिस्सा', गोवा में केजरीवाल का तीखा हमला
AajTak
गोवा दौरे पर पहुंचे आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि गोवा के संसाधनों पर केवल गोवा के लोगों का अधिकार होना चाहिए. केजरीवाल ने कहा कि अब व्यवस्था बदलने का सही समय है.
गोवा में आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि गोवा कांग्रेस प्रमुख अमित पाटकर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के 'आशीर्वाद' से राज्य में खनन का व्यवसाय चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि गोवा के लोगों को सबसे ज़्यादा धोखा कांग्रेस ने दिया है. कांग्रेस, BJP को विधायक सप्लाई करती है. बीजेपी और कांग्रेस एक ही सड़े-गले सिस्टम का हिस्सा हैं, इस सिस्टम को उखाड़ फेंकना है. गोवा के रिसोर्स पर सिर्फ़ यहां के लोगों का अधिकार होना चाहिए.
आम आदमी पार्टी के नेता श्रीकृष्ण परब के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उत्तरी गोवा के मायेम निर्वाचन क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि गोवा जाते समय एक साथी यात्री से हुई बातचीत के आधार पर उन्हें जानकारी मिली कि अमित पाटकर तटीय राज्य में खदानों के मालिक हैं.
केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद के बिना ऐसा (खदानों का मालिकाना हक) मुमकिन नहीं है. दोनों एक साथ हैं. बस राजनीतिक तौर पर अलग-अलग दलों से होने का दावा करते हैं, एक कांग्रेस में है और दूसरा भाजपा में.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक केजरीवाल ने कहा कि पिछले 60 सालों से 13-14 परिवारों ने गोवा की राजनीति पर कब्जा बनाए रखा है. उन्होंने कहा कि पहले उनके दादा चुनाव लड़ते थे, फिर बेटा और अब पोता चुनाव लड़ रहा है. ऐसे लोग जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए राजनीति करते हैं. उन्होंने दावा किया कि ये परिवार सिर्फ़ भाजपा में ही नहीं, बल्कि कांग्रेस में भी हैं. यहां तक कि बड़े व्यवसाय, ठेके और ज़मीन के बड़े टुकड़े भी उनके पास हैं.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब व्यवस्था बदलने का सही समय है, ताकि लोगों को अपने संसाधनों पर अधिकार मिल सके. वह शुक्रवार शाम गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे.
वहीं, आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि गोवा में पिछले 13 साल से BJP की सरकार है, लेकिन राज्य का हाल बेहाल है. बीजेपी ने यहां बेरोजगारी, गैंगवार और गुंडागर्दी बढ़ाने के अलावा कुछ नहीं किया है. यहां पिछले 2 महीने में सड़क के गड्ढों की वजह से 30 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है. खराब सड़कों की बात खद सरकार मानती है, लोग अपनी परेशानियों को BJP विधायकों के सामने ले जाने से डरते हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







