
बीच समंदर जहाज हाईजैक, बॉलीवुड फिल्म जैसा एक्शन और इजरायल पर चोट का प्लान... लेकिन धोखा खा गए हूती विद्रोही!
AajTak
उस जहाज के हाईजैक होने की तस्वीरें कैमरे में क़ैद हो गईं. जो चौंकने वाली तस्वीरें हैं. बीच समंदर में उस जहाज पर ख़ौफ़नाक हमला हुआ. हेलीकॉप्टर से एक-एक कर जहाज़ पर उतरे बंदूकधारी हमलावर उतरे और 'गन प्वाइंट' पर उस जहाज़ को अगवा कर लिया.
इजरायल और हमास के बीच जंग चल रही थी. इसी दौरान एक वीडियो सामने आता है. अगर उस वीडियो की हकीकत किसी को ना मालूम हो तो ऐसा लगता है कि वो किसी बॉलीवुड फिल्म का एक्शन सीन हो. बीच समंदर में एक मालवाहक जाहज जा रहा है. अचानक एक हेलीकॉप्टर उस जहाज के ऊपर मंडराने लगता है. और फिर कुछ बंदूकधारी जहाज पर उतर जाते हैं. इसके बाद जो हुआ, उसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया.
जहाज पर हमला उस जहाज के हाईजैक होने की तस्वीरें कैमरे में क़ैद हो गईं. जो बेहद चौंकने वाली तस्वीरें हैं. बीच समंदर में उस जहाज पर ख़ौफ़नाक हमला हुआ. हेलीकॉप्टर से एक-एक कर जहाज़ पर उतरे बंदूकधारी हमलावर उतरे और 'गन प्वाइंट' पर उस जहाज़ को अगवा कर लिया. इस 'शिप-हाईजैक' की वारदात से लाल-सागर में उबाल आ गया. दरअसल, वो जहाज तुर्किए से भारत आ रहा था.
बॉलीवुड फिल्म जैसा सीन हमले के ऐसी तस्वीरें आम तौर पर वीडियो गेम में या फिर फिल्मों में ही देखने को मिलती हैं. लेकिन बीच समंदर में तैर रहे एक भारी-भरकम जहाज को सचमुच यूं हाईजैक करने की तस्वीरों को देखना वाकई एक नए किस्म और डरावना अनुभव है. वो तस्वीरें लाल सागर की हैं. जहां एक माल वाहक जहाज समंदर का सीना चीर कर पूरी शान से आगे बढ़ रहा था. उस जहाज का नाम है गैलेक्सी लीडर. मौसम खुशगवार था और जहाज की छत पर कोई भी मौजूद नहीं था. ना तो कोई क्रू मेंबर और ना ही कोई सिक्योरिटी गार्ड.
हेलीकॉप्टर से उतरे हथियारबंद लड़ाके इतने में आसमान में उड़ता एक हेलीकॉप्टर कैमरे के फ्रेम में नज़र आता है. हेलीकॉप्टर देखते ही देखते जहाज़ के बिल्कुल ऊपर आ जाता है. उस हेलीकॉप्टर के निचले हिस्से में दो झंडे बने हैं. एक यमन का और दूसरा फिलिस्तीन का. हेलीकॉप्टर जहाज के ऊपर आते ही इसके डेक के कुछ इतने करीब आ जाता है कि उसका बस जहाज पर लैंड करना ही बाकी रह जाता है. और फिर इन हालात में हेलीकॉप्टर के अंदर से एक-एक कर नक़ाबपोश हथियारबंद लड़ाके नीचे उतरने लगते हैं. एक, दो, तीन, चार, पांच, छह.
हथियारबंद लड़ाकों ने किया जहाज पर कब्जा फिर तो पानी में तैर रहे जहाज पर नकाबपोश लड़ाकों की तादाद बढ़ती जाती है और धीरे-धीरे ये सभी डेक से होते हुए केबिन की तरफ आगे बढ़ने लगते हैं. इसके बाद केबिन का दरवाज़ा खोल जाता है और जहाज के अंदर मौजूद सभी क्रू मेंबर्स को फौरन सरेंडर करने का हुक्म दिया जाता है. लड़ाके चिल्ला कर कहते हैं कि अगर जिंदगी की खैरियत चाहते हो तो वो फौरन फर्श पर लेट जाओ. इसके आगे आतंकी जहाज के अंदर भी हथियारों के साथ एक-एक कर लोगों को काबू करते हुए नजर आते हैं. और अगले कुछ मिनटों में ये नकाबपोश लड़ाके पूरी जहाज़ को अपने कब्ज़े में ले लेते हैं.
जहाज पर लहराए यमन के झंडे अगली तस्वीर फिर टॉप एंगल से नजर आती है. अब इस जहाज की डेक में अलग-अलग जगहों पर यमन के झंडे लहराते हुए नजर आते हैं. जहाज़ अब भी समंदर की लहरों पर पहले की तरह ही तैर रहा है लेकिन अब इस जहाज को चारों तरफ से छोटे-छोटे नावों के घेर रखा है, जिसमें हथियारबंद लड़ाकों की मौजूदगी साफ नजर आती है. फिर तो ये नावें जहाज को चारों तरफ से घेर अपने मन माफिक चलने के लिए मजबूर करते हैं. यानी अपने साथ ले जाते हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



