
बीच यात्रा में पाकिस्तान के पायलट ने प्लेन उड़ाने से किया इनकार, कहा- मेरी शिफ्ट खत्म हो गई, भड़के यात्री
AajTak
पाकिस्तान के पायलट ने रियाद से इस्लामाबाद जा रहे एक विमान को उड़ाने से इनकार कर दिया जिसके बाद भड़के यात्रियों ने विमान से उतरने से ही मना कर दिया. मौसम की खराबी के चलते विमान को बीच रास्ते में ही उतरना पड़ा जिसके बाद पायलट ने विमान उड़ाने से इनकार कर दिया.
पाकिस्तान के एक पायलट ने रविवर को सऊदी अरब की राजधानी रियाद से एक विमान को इस्लामाबाद लाने से इनकार कर दिया. पायलट का कहना था कि उसके ड्यूटी की टाइमिंग खत्म हो गई है इसलिए वो प्लेन नहीं उड़ाएगा.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












