
बिहार: NDA सरकार का बड़ा फैसला, तेजस्वी यादव के विभागों के कामकाज की समीक्षा के आदेश
AajTak
नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पिछली जेडीयू-आरजेडी गठबंधन सरकार में तेजस्वी यादव और उनके करीबी मंत्रियों के विभागों के कामकाज की समीक्षा के आदेश दिए गए हैं. सरकार की तरफ से सभी संबंधित विभागों के सचिवों को ये निर्देश जारी किए गए हैं.
बिहार में हुआ बड़े सियासी घटनाक्रम के बाद अब एनडीए की सरकार ने लालू परिवार की घेराबंदी शुरू कर दी है. इस कड़ी में नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पिछली जेडीयू-आरजेडी गठबंधन सरकार में तेजस्वी यादव और उनके करीबी मंत्रियों के विभागों के कामकाज की समीक्षा के आदेश दिए गए हैं. सरकार की तरफ से सभी संबंधित विभागों के सचिवों को ये निर्देश जारी किए गए हैं.
तेजस्वी के कार्यकाल में उनके पास रहे स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग के कामकाज और लिए फैसलों की समीक्षा करने के आदेश दिए गए हैं. इसके अलावे ग्रामीण कार्य विभाग, पीएचईडी और खान एवं भूतत्व विभाग में आरजेडी शासनकाल के कामकाज की समीक्षा भी कराने के आदेश जारी किए गए हैं.
बता दें कि नीतीश कुमार ने लालू यादव की पार्टी आरजेडी से गठबंधन तोड़कर बिहार में बड़ा उलटफेर कर दिया. उन्होंने एक बार फिर बीजेपी के साथ गठबंधन किया और नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके इस कदम से INDIA गठबंधन को बड़ा झटका लगा. इसके बाद नीतीश कुमार विधानसभा में स्पष्ट कह चुके थे कि वह उनकी आरजेडी के साथ गठबंधन सरकार में किए गए कामों की समीक्षा कराएंगे. अब इसको लेकर उन्होंने आदेश जारी कर दिए हैं.
नीतीश ने 12 फरवरी को साबित किया बहुमत
नीतीश कुमार के नेतृत्व में 28 जनवरी को एनडीए सरकार का गठन हुआ और उसके बाद 12 फरवरी को सरकार ने बहुमत साबित किया. 12 फरवरी को जब बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ था उस दिन सरकार ने 129 वोट प्राप्त करके अपना बहुमत साबित किया, जो की मैजिक संख्या 122 से ज्यादा था. वहीं इस दौरान विधानसभा में स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को उनके पद से हटाने के लिए वोटिंग की गई.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






