
बिहार में जहरीली शराब से मौत! RJD का सवाल, आखिर अपनी जिद से कितने लोगों को मरवाएंगे नीतीश कुमार
AajTak
बिहार में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि इन लाेगों ने शराब पी थी इसके बाद तबीयत बिगड़ी. परिजनों का आरोप है कि सभी की मौत जहरीली शराब की वजह से हुई है वहीं प्रशासन परिजनों के आरोप को नाकार रहा है. सबसे ज्यादा मौत बांका जिले में हुई हैं.
जहरीली शराब से हो रही मौतों को लेकर बिहार में पक्ष-विपक्ष ने सीएम नीतीश कुमार को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है. बिहार बीजेपी के SC/ST के प्रदेशाध्यक्ष अजीत चौधरी और राजद नेता शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार से शराबबंदी कानून को वापस लेने के लिए कहा है.
बीजेपी के SC/ST के प्रदेशाध्यक्ष अजीत चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को शराबबंदी कानून वापस ले लेना चाहिए. जिस तरह नदी की धार को कोई नहीं रोक सकता उसी तरह शराबी को शराब पीने कोई नहीं रोक सकता. इसलिए सीएम नीतीश कुमार अब अपनी जिद छोड़ दें. और शराबबंदी कानून को वापस लें. उन्होंने कहा कि प्रशासन अपनी गलतियों को छिपाने के लिए झूठ बोल रहे हैं कि शराब से किसी की मौत नहीं हो रही.
शराबबंदी को लेकर कैबिनेट में लाया जाए प्रस्ताव
वहीं, राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा की अपनी जिद से कितने लोगों को मरवाएंगे सीएम नीतीश कुमार. प्रशासन के कुछ भी कहने से क्या होगा. भाजपा किस मुंह से इसका विरोध कर रही है. अगर सच में वो चाहती है कि ये कानून वापस हो तो कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाए. खाली बोलने से कुछ नहीं होगा. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश को शराबबंदी कानून वापस ले लेना चाहिए.
क्या बोले जदयू प्रवक्ता
उधर, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी इस पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य में जो मौतें हुई हैं वो शराब से हुई हैं या नहीं, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. लेकिन कुछ लोग इसे लेकर पॉलटिकल ट्रायल चला रहे हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







