
बिहार: जहानाबाद के सिद्धेश्वर मंदिर में मची भगदड़, 7 लोगों की मौत, कई घायल
AajTak
बिहार के जहानाबाद-मखदुमपुर में तीर्थस्थल पर भगदड़ मचने की खबर है. इस भगदड़ में सात लोगों के मरने की खबर है जबकि कई लोग घायल हुए हैं. सोमवारी को भारी संख्या में पूजा के लिए भारी श्रद्धालु जुटे थे.
बिहार के जहानाबाद-मखदुमपुर के सिद्धेश्वर मंदिर में भगदड़ मचने की खबर है. इस भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं.
सावन के सोमवार की वजह से भारी संख्या में पूजा के लिए श्रद्धालु जुटे थे. मंदिर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी. पुलिस का कहना है कि सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर भगवान शिव को जलाभिषेक चढ़ाने के लिए मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर भगदड़ मच गई. कतार में खड़े भक्तों की धक्का-मुक्की से रेलिंग टूट गई और ये हादसा हो गया.
वहीं, जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडे का कहना है कि हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












