
बिहार चुनाव के बाद तेजस्वी की पहली रैली, बोले- BJP अध्यक्ष नितिन नवीन भी तो परिवारवाद का हिस्सा
AajTak
बिहार चुनाव परिणामों के बाद तेजस्वी यादव ने पटना में पहली बार रैली को संबोधित किया और एनडीए सरकार और बीजेपी पर कड़ा हमला बोला है. तेजस्वी ने चुनाव प्रक्रिया में पक्षपात, प्रशासन और मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाए और कहा कि लगभग 1.9 करोड़ वोट मिलना जनता के भरोसे का सबूत है.
बिहार में बीते साल हुए विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को बड़ा झटका लगा. पार्टी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और एक बार फिर नीतीश कुमार सत्ता पर क़ाबिज़ हो गए. चुनाव में मिली हार के बाद शनिवार को पटना में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पहली रैली को संबोधित करते हुए एनडीए सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है.
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह लड़ाई खत्म नहीं हुई है, बल्कि अब इसकी असली शुरुआत हो रही है. तेजस्वी ने साफ़ किया कि उनकी पार्टी या गठबंधन कमजोर नहीं है, बल्कि माहौल और समय प्रतिकूल रहा है, जो जल्द ही बदल जाएगा.
तेजस्वी यादव ने बताया कि 2 फरवरी से बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है. सत्र के बाद वे राज्य के हर जिले का दौरा करेंगे और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करेंगे. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हिम्मत न हारें और अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रखें.
चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि चुनाव में पूरी व्यवस्था, बड़े पूंजीपति, प्रशासनिक अधिकारी और मीडिया एकतरफा तरीके से उनके खिलाफ काम कर रहे थे. इसके बावजूद उन्हें लगभग 1 करोड़ 90 लाख वोट मिले, जो जनता के भरोसे का सबूत है. उन्होंने कहा कि लगभग 60 प्रतिशत मतदाताओं ने मौजूदा सरकार के खिलाफ मतदान किया, जो राज्य में बदलाव की इच्छा दर्शाता है.
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटाई गई, अब मिलेगा Y प्लस सिक्योरिटी कवर
तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर एक करोड़ नौकरियों के वादे को पूरा न करने पर भी सवाल उठाए और कहा कि अब सरकार को जनता से किए वादों का जवाब देना होगा. परिवारवाद को लेकर बीजेपी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी भी परिवारवाद से अछूती नहीं है, इसलिए विपक्ष को दोष देना दोहरा मापदंड है.

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना है जो मौजूदा खामेनेई की जगह लेंगे. मोजतबा को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. ये पदोन्नति राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भी साबित हो सकती है क्योंकि इस्लामिक रिजीम लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना भी कर रहा था.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.








