
बिहार: आज से दाखिल खारिज के नियमों में बदलाव, मंत्री बोले- बंटवारा और मरना तय है
AajTak
मंत्री ने कहा कि वो तो चाहते हैं कि परिवार में लोग एक साथ रहें लेकिन बंटवारा और मरना तय है. आज तक कोई साथ में नहीं रहा है. मंत्री ने दावा किया कि नए नियम से जमीन विवादों में कमी आयेगी.
बिहार में आज से भूमि संबंधित दाखिल खारिज को लेकर नए नियम लागू हो रहे हैं. इस मौके पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने बताया कि दाखिल खारिज के नियमों में कई साल पहले ही बदलाव हो जाते लेकिन कुछ भू माफिया कोर्ट में चले गए जिसकी वजह से इसमें देरी हुई. उन्होंने आगे कहा कि जमीन से ही विकास होता है, जब तक जमीन पर सबकुछ सही नहीं रहेगा, विकास नहीं होगा. जिस व्यक्ति के पास जमाबंदी है, अगर वो अपनी जमीन बेचते हैं तो उन्हें रजिस्ट्री ऑफिस से ही एक फॉर्म मिलेगा और दाखिल खारिज की लंबी प्रक्रिया से राहत मिलेगी. अब उन्हें अंचल कार्यालय जाकर चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, RTPS काउंटर नहीं जाना पड़ेगा. इसका लाभ जमीन खरीदने वाले को भी मिलेगा.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












