
बिहारः पिता को कई बार लड़कियों के साथ पकड़ा, गुस्से में सोते समय मार दी गोली
AajTak
पटना के पास एक व्यक्ति की हत्या उसी के बेटे ने कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक के कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध थे, बेटे ने कई बार इस बात का विरोध किया. अंत में तंग आकर पुत्र ने सोते समय साइलेंसर वाली पिस्टल से पिता की हत्या कर दी. आरोपी ने साक्ष्य मिटाने और वारदात को लूट का रूप भी देने की कोशिश की.
बिहार में पटना के रूपसपुर में पूर्व जिला परिषद सदस्य राकेश शर्मा उर्फ गुड्डू सिंह की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि राकेश शर्मा की हत्या का आरोपी राकेश का बेटा है. पटना के एसएसपी मनजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि मृतक के दर्जनों लड़कियों के साथ अवैध संबंध थे, इसी वजह से उसके पुत्र ने ही गुड्डू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी.
बताया जा रहा है कि गुड्डू सिंह की कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध थे. इसको लेकर पूरा परिवार परेशान हो रहा था. कई बार मृतक के पुत्र ने भी रंगेहाथों पकड़ लिया था. कई बार इस बात को लेकर समझाया भी गया. पुत्र को गुड्डू सिंह हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था. इससे तंग आकर गुड्डू सिंह के पुत्र ने अपने दोस्त अभिनव के साथ चर्चा की तो अभिनव ने गुड्डू को रास्ते से हटा देने की बात कही. इसके बाद आरोपी बेटे ने 60 हजार रुपए घर से चोरी कर लिए और पिस्टल खरीदी. उसी पिस्टल से गुड्डू सिंह की हत्या कर दी.
जिस पिस्टल से गुड्डू सिंह की हत्या की गई, वह उसमें साइलेंसर लगा था. जब गुड्डू सिंह सो रहा था, तभी उसे गोली मार दी. पिस्टल में साइलेंसर लगे होने की वजह से आवाज भी नहीं हुई. पटना के एसएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने साकेत सदन के सीसीटीवी का डीवीआर गायब कर दिया था. इसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी पुत्र ने हत्या के बाद पिस्टल खिड़की से कचरे में फेंक दी थी. आरोपी ने अपने पिता की सोने की घड़ी और सोने की चेन भी बाथरूम में छिपा दी थी, ताकि लगे कि घर में कोई घुसा और लूट के बाद हत्या कर निकल गया. पुलिस ने एफएसएल की टीम से जांच कराई और उसके बाद जो बातें सामने आईं, उनसे पुलिस के भी होश उड़ गए. पुलिस ने मृतक के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें:

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







