
बिलकिस बानो केस: SC में सुनवाई से जस्टिस त्रिवेदी ने खुद को अलग किया, नहीं बताया इनकार करने का कारण
AajTak
2002 में गुजरात दंगों के दौरान गोधरा में बिलकिस बानो के साथ गैंगरेप किया गया था. उसके परिवार के सात सदस्यों की हत्या कर दी गई थी. इस केस में राज्य सरकार द्वारा सभी 11 दोषियों को समय से पहले रिहा कर दिया गया है. बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं दायर की हैं.
बिलकिस बानो केस में दोषियों को समय से पहले रिहा किए जाने के मामले पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले जस्टिस बेला त्रिवेदी ने खुद को अलग कर लिया है. इस केस में सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच में जस्टिस त्रिवेदी और जस्टिस अजय रस्तोगी को सुनवाई करनी थी. आज जैसे ही जस्टिस अजय रस्तोगी और बेला एम त्रिवेदी की बेंच के समक्ष केस आया तो जस्टिस रस्तोगी ने कहा कि उनकी साथी जज इस मामले की सुनवाई नहीं करना चाहेंगी. जस्टिस रस्तोगी की अध्यक्षता वाली बेंच ने आदेश दिया कि मामले को ऐसी बेंच के सामने लिस्ट करें जिसमें हम में से कोई सदस्य ना हो. बेंच ने जस्टिस त्रिवेदी के सुनवाई से अलग होने का कोई कारण नहीं बताया.
बिलकिस की ओर से पेश वकील शोभा गुप्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में शीतकालीन अवकाश होने वाला है. बेंच ने हालांकि कहा कि अदालत पहले ही मामले का संज्ञान ले चुकी है और जवाबी हलफनामा भी दाखिल किया जा चुका है. बेंच उन दलीलों के एक बैच का जिक्र कर रही थी जो पहले से ही SC के समक्ष पेंडिंग हैं और जस्टिस अजय रस्तोगी की अध्यक्षता वाली बेंच द्वारा सुनवाई की जा रही है. कोर्ट ने 25 अगस्त 2022 को पहली याचिका पर नोटिस जारी किया था, जब पूर्व सीजेआई एनवी रमना की अगुवाई वाली बेंच ने मामले की सुनवाई की थी.
समय से पहले रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
बता दें कि 2002 में गुजरात दंगों के दौरान गोधरा में बिलकिस बानो के साथ गैंगरेप किया गया था. उसके परिवार के सात सदस्यों की हत्या कर दी गई थी. इस केस में राज्य सरकार द्वारा सभी 11 दोषियों को समय से पहले रिहा कर दिया गया है. बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं दायर की हैं. पहली याचिका में उन्होंने एक दोषी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के 13 मई, 2022 के आदेश की समीक्षा की मांग की है. कोर्ट ने अपने आदेश में गुजरात सरकार से 9 जुलाई, 1992 की एक नीति के तहत दोषियों की समय से पहले रिहाई की याचिका पर विचार करने के लिए कहा था.
दूसरी याचिका में उन्होंने गुजरात सरकार के दोषियों के रिहा करने के फैसले को चुनौती है. जिस पर मंगलवार को जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच में सुनवाई होनी थी, लेकिन जस्टिस त्रिवेदी ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया. बानो ने 15 अगस्त को दोषियों की रिहाई में छूट देने के खिलाफ याचिका में कहा है कि राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित कानून की जरूरत को पूरी तरह से अनदेखा करते हुए एक मेक्निकल आदेश पारित किया है.
घटना के वक्त 5 महीने की गर्भवती थी बिलकिस

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










