
'बिना शर्त यूक्रेन से बातचीत को तैयार...', अमेरिकी से बोले रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन
AajTak
रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात के दौरान कहा कि रूस बिना किसी पूर्व शर्त के यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार है. शुक्रवार को मॉस्को में दोनों नेताओं के बीच करीब तीन घंटे तक बातचीत चली.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर यूक्रेन के साथ बिना किसी पूर्व शर्त के बातचीत के लिए तैयार होने की इच्छा जताई है. यह जानकारी न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के हवाले से दी है. इसके मुताबिक पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात के दौरान कहा कि रूस बिना किसी पूर्व शर्त के यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार है.
दरअसल, शुक्रवार को मॉस्को में दोनों नेताओं के बीच करीब तीन घंटे तक बातचीत चली. इस मुलाकात में यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव पर चर्चा हुई. हालांकि दोनों पक्षों के बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद भी सामने आए, लेकिन बाद में ट्रंप ने कहा कि दोनों पक्ष एक समझौते के बहुत करीब हैं.
इस घटनाक्रम के बीच, रूस ने शनिवार को पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र की पूर्ण मुक्ति की घोषणा की और यूक्रेनी सेना को वहां से खदेड़ने में उत्तर कोरियाई सैनिकों की भूमिका की सराहना की. अगस्त 2024 में यूक्रेनी सेना ने कुर्स्क क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिया था. हालांकि, यूक्रेन ने रूस के इस दावे को खारिज कर दिया है.
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जानकारी देते हुए रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव ने कहा, "आज सुबह गॉर्नल बस्ती की मुक्ति के बाद कुर्स्क क्षेत्र को पूरी तरह से यूक्रेनी सैनिकों से मुक्त कर दिया गया है."
टीएएसएस समाचार एजेंसी के अनुसार, जनरल गेरासिमोव ने कहा, "कोरियाई पीपुल्स आर्मी के सैनिकों और अधिकारियों ने रूसी सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ते हुए यूक्रेनी घुसपैठ को रोकने में उच्चतम स्तर का पेशेवर कौशल, साहस, धैर्य और वीरता का परिचय दिया."
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने भी उत्तर कोरियाई सैनिकों का समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा, "रूस अपने डीपीआरके (उत्तर कोरिया) के मित्रों को कभी नहीं भूलेगा."

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










