
बिट्रेन में सक्रिय खालिस्तानी, बोरिस बोले- कट्टरपंथी समूह बर्दाश्त नहीं, बनाई एंटी टेररिस्ट टास्क फोर्स
AajTak
खालिस्तानी संगठनों पर बात करते हुए ब्रिटेन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने जोर देकर कहा है कि वे किसी भी कट्टरपंथी समूह को बर्दाश्त नहीं करेंगे. उनकी तरफ से एंटी टेररिस्ट टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है.
दो दिन के भारत दौरे पर आए ब्रिटेन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कई मुद्दों पर विस्तार से बात की. उनकी तरफ से भगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी पर भी प्रतिक्रिया दी गई और ब्रिटेन में सक्रिय खालिस्तानी गतिविधियों पर भी जवाब दिया गया.
आजतक की तरफ से जब बोरिस जॉनसन के लिए खालिस्तानियों को लेकर सावाल दागा गया, तो पीएम ने जोर देकर कहा कि वे ऐसे कट्टरपंथी समूह को बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन हमेशा से ये मानता रहा है कि वो कभी भी किसी ऐसे कट्टरपंथी समूह को बर्दाश्त नहीं करेगा जो अपने देश में सक्रिय होकर दूसरे देशों को निशाना बनाता हो. इसके बाद बड़ा ऐलान करते हुए बोरिस जॉनसन ने कहा कि उनकी तरफ से एंटी टेररिस्ट टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है.
इससे पहले विजय माल्या और नीरव मोदी के सवाल पर भी ब्रिटेन पीएम की तरफ से बड़ा बयान आया था. उन्होंने साफ कहा था कि आपने जिन दो लोगों की बात की है, हम उन्हें वापस भारत भेजना चाहते हैं. लेकिन इसमें कुछ कानूनी पेंच हैं. हम तो कभी भी उन लोगों का स्वागत नहीं करना चाहते जो कानून से बचने के लिए हमारे देश में आते हैं.
मीडिसा से बातचीत के दौरान कई मौकों पर बोरिस जॉनसन ने इस बात पर जोर दिया कि ब्रिटेन और भारत का रिश्ता पहले से भी ज्यादा मजबूत हो गया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपना खास दोस्त बताया. उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि गुजरात में उनका काफी भव्य अंदाज में स्वागत किया गया था. उन्हें उस स्वागत से अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर जैसा महसूस हुआ.
वैसे इन तारीफों के अलावा आर्थिक तौर से भी बोरिस जॉनसन का ये भारत दौरा काफी खास रहा. दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड अग्रीमेंट को साकार बनाने को लेकर भी बात हुई है. इस पर दोनों देशों की टीमें काम कर रही हैं. इस साल के अंत तक इसको पूरा कर लिया जाएगा. ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ भारत में हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण की योजनाओं और नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन के बारे में भी विस्तार से बात हुई है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







