
बिग बॉस 7 में Armaan Kohli ने सोफिया हयात पर उठाया था हाथ, 8 साल बाद फिर से खुलेगा केस
AajTak
सोफिया हयात ने 2014 में अरमान कोहली पर बिग बॉस 7 पर साथ मारपीट करने के लिए केस दर्ज करवाया था. अरमान को पुलिस ने अरेस्ट भी किया था लेकिन फिर वो छूट गए थे. अब 8 साल बाद केस फिर से खुलने जा रहा है.
बिग बॉस जितना मजेदार शो है, उतना ही विवादित भी है. शो के हर सीजन में एक से एक बड़े और अनोखे विवाद होते रहते हैं, मगर 2013 में अरमान कोहली (Armaan Kohli) और सोफिया हयात (Sofia Hayat) का मामला इतना बड़ा हो गया था कि पुलिस ने अरमान को बिग बॉस के घर से अरेस्ट कर लिया था.
सोफिया हयात ने आरोप लगाया था कि अरमान ने बिग बॉस 7 (Bigg Boss 7) के घर में रहने के दौरान एक बहस के बाद उनसे गाली-गलौच की और उनपर हाथ उठाया. सोफिया की शिकायत पर लोनावला पुलिस ने अरमान को अरेस्ट किया था.
2014 में सोफिया ने इसी मामले में एक केस भी फाइल किया, जिसमें अरमान की गिरफ्तारी भी हुई. मगर बाद में वो छूट गए थे. अब ताजा अपडेट ये है कि 8 साल बाद एक बार फिर से ये केस खुलने जा रहा है.
अब क्यों खुल रहा है केस
सोफिया ने ई टाइम्स से बात करते हुए ये खबर कन्फर्म की और बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें कॉन्टैक्ट किया है और वो केस के सिलसिले में भारत भी आ सकती हैं. सोफिया ने बताया कि कोर्ट ने उनसे पूछा है वो केस आगे बढ़ाना चाहती हैं या नहीं, और उनके पास बिग बॉस के घर का फुटेज है.
उन्होंने कहा, "मुझे सच से कभी टेंशन नहीं होती. मैंने उन्हें माफ कर दिया है लेकिन अभी भी मुझे लगता है कि एक मिसाल कायम करना जरूरी है, उन्होंने मुझसे माफी मांग ली है और मुझे सॉरी भी कहा है. लेकिन हर किसी को ये मालूम होना चाहिए कि आप एक महिला पर हाथ नहीं उठा सकते. इसका जारी रहना जरूरी है जबतक भारत का कानून खुद इस फैक्ट को बदलने के लिए कुछ नहीं करता कि एक महिला पर हाथ नहीं उठाया जा सकता. मुझे उम्मीद है कि चाहे बात सेलेब्रिटी की हो या नहीं, वो महिलाओं के प्रति हिंसा को लेकर कोई कड़ा कानून बनाएंगे."

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












