
बिग बॉस से बेघर होकर गुस्से में उर्फी जावेद, दिव्या-जीशान पर बरसीं
AajTak
उर्फी ने कहा, "अगर मुझे घर में दोबारा जाने का मौका मिले तो मैं जीशान और दिव्या को बताऊंगी कि वे दोनों क्या हैं." उर्फी कहती हैं कि मैं कल तक तो ठीक थी, लेकिन मुझे बहुत बुरा लग रहा है कि मैं घर से बाहर हूं. मेरे लिए यह मानसिक रूप से काफी बुरी फीलिंग है. मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि मैं घर से बाहर हूं. मुझे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था, मुझे बहुत बुरा लगा था, बहुत.
टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' ने एक हफ्ता पूरा कर लिया और इसमें से पहला एलीमिनेशन भी हो चुका है. शमिता शेट्टी, राकेश बापट, उर्फी जावेद, मुस्कान जट्टाना और निशांत भट्ट में से उर्फी घर से बाहर आ चुकी हैं. उर्फी का कनेक्शन घर में पहले जीशान खान से था, लेकिन उन्होंने दिव्या संग कनेक्शन बना लिया था, जिसके बाद उर्फी अकेली रह गई थीं. सात दिन में ही उर्फी घर से बाहर हो गईं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उर्फी ने बताया कि आखिर यह न्यूज उनके लिए कितनी शॉकिंग रही. साथ ही दिव्या और जीशान के बारे में भी वह खुलकर बोलीं.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












