बिग बॉस से निकलकर बॉयफ्रेंड से फोन पर किया ब्रेकअप, सृष्टि रोड़े पर लगे थे धोखा देने के आरोप
AajTak
टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े 24 सितंबर को बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. सृष्टि टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर नाम हैं. वो बिग बॉस 12 में नजर आई थीं. जब वो शो में एंटर हुई थीं तो एक्टर मनीष नागदेव के साथ रिलेशनशिप में थीं. खबरें ये भी थीं कि दोनों शादी करने वाले थे. लेकिन शो से बाहर निकलने के चंद दिनों के अंदर उन्होंने मनीष संग ब्रेकअप कर लिया था.

सृष्टि के यूं अचानक ब्रेकअप करने से मनीष काफी दुखी हुए थे. मनीष ने सृष्टि पर धोखेबाजी का आरोप भी लगाया था. एक्टर ने लिखा था-'जो होना था, वो हो चुका है. सभी को अपने सवालों का जवाब मिल गया है. सृष्टि ने मुझे धोखा दिया है. उसने मेरी भावनाओं के साथ खेला है.'