
बिग बॉस: राखी सावंत ने 14 लाख लेकर छोड़ा शो, सामने आए अपडेट्स
AajTak
राखी सावंत ने 14 लाख रुपए लेकर शो छोड़ दिया है और वे बिग बॉस 14 की ट्रॉफी की रेस से बाहर हो गई हैं. बता दें कि ये वही रकम है जो राखी ने एक टास्क के दौरान फिनाले में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए त्याग दी थी.
बिग बॉस 14 शुरुआत से ही कई सारे ट्विस्ट्स और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. ये सिलसिला बिगबॉस 14 के फिनाले के दिन तक जारी है. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 14 की स्ट्रॉन्गेस्ट कंटेस्टेंट्स में से एक मानी जा रहीं राखी सावंत ने शो क्विट कर दिया है. उन्होंने 14 लाख रुपए लेकर शो छोड़ दिया है और वे बिग बॉस 14 की ट्रॉफी की रेस से बाहर हो गई हैं. गेम के दौरान राखी सावंत ने कई दफा इस बात का जिक्र किया था कि उनकी माली हालत ठीक नहीं है और उन्हें पैसे की जरूरत है. अब ये एक शॉकिंग खबर राखी के फैन्स के लिए फिनाले वाले दिन सामने आई है जो राखी के ढेर सारे प्रशंसकों का दिल तोड़ सकती है. द खबरी की रिपोर्ट्स की मानें तो राखी सावंत ने 14 लाख रुपए के साथ बिग बॉस फिनाले की रेस से खुद को बाहर कर लिया है. बता दें कि ये वही रकम है जो राखी ने एक टास्क के दौरान फिनाले में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए सेक्रिफाइज कर दी थी. इस दौरान अली और राहुल वैद्य समेत घर के बाकी सदस्य राखी सावंत से खफा नजर आए थे. बता दें कि भले ही राखी सावंत के फैन्स उन्हें बिग बॉस 14 के विनर के तौर पर ना देख पाएं मगर उन्हें इस बात से तो खुशी जरूर होगी कि राखी बिग बॉस 14 के सेट से 14 लाख रुपए की मोटी रकम लेकर जा रही हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












