
बिग बॉस में ऐसी ड्रेस पहनकर गईं राखी, कुत्ते ने काटा, बोलीं- अब मैं उनको काटूंगी
AajTak
पैपराजी को राखी पूरी बात बताती नजर आईं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राखी बता रही हैं कि मैं घर पर आराम कर रही थी, क्योंकि जो ड्रेस मैंने पहनी थी, उसे देखकर कुत्ते मेरे पीछे पड़ गए थे और उन्होंने मुझे काटा भी.
एक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में वह स्पेशल गेस्ट बनकर 'बिग बॉस ओटीटी' के सेट पर पहुंची थीं. 'संडे का वार' में राखी ने स्टेज करण जौहर के साथ शेयर किया था. इससे पहले राखी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह फ्रिल ड्रेस पहने सेट के अंदर जाती नजर आ रही थीं. उनके पीछे दो कुत्ते भी दिखाई दे रहे थे. अब राखी सावंत का दावा है कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया है, जिसके कारणवश वह दो दिन तक घर पर आराम कर रही थीं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












