
बिग बॉस के बाद खतरों के खिलाड़ी में राहुल वैद्य? ऐसी है चर्चा
AajTak
मेकर्स की तरफ उन्हें अप्रोच भी किया गया है. अब सिंगर ने हां में जवाब दिया है या 'ना', ये जाननें का सभी को इंतजार है.
देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के जरिए सफलता के नए आयाम तय करने वाले सिंगर राहुल वैद्य को अब खतरनाक स्टंट करते हुए भी देखा जा सकता है. खबरें चल पड़ी हैं कि सलमान के शो के बाद अब राहुल, रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकते हैं. मेकर्स की तरफ उन्हें अप्रोच भी किया गया है. अब सिंगर ने हां में जवाब दिया है या 'ना', ये जाननें का सभी को इंतजार है. खतरों के खिलाड़ी में राहुल वैद्य?More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












