
बिग बॉस ओटीटी: बॉयफ्रेंड वरुण सूद बोले- दिव्या से डर रहे हैं कंटेस्टेंट, कर रहे साइडलाइन
AajTak
दिव्या को अलग-थलग किया जा रहा है क्योंकि वे जानते हैं कि दिव्या एक मजबूत कंटेस्टेंट है. वरुण ने कहा- “मुझे लगता है कि लोगों के लिए एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट को अलग-थलग करना बहुत नॉर्मल है. ऐसा कुछ समय से होता आ रहा है. लोग उसकी पीठ पीछे बकवास कर रहे हैं और उसके बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि वे सभी जानते हैं कि दिव्या मजबूत हैं
बिग बॉस ओटीटी में खूब हंगामा देखने को मिल रहा है. शो में एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. फिलहाल उनका शो में कोई कनेक्शन नहीं है. उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. हालांकि, कुछ फैंस को लगता है कि शो में दिव्या अग्रवाल के साथ पक्षपात हो रहा है. अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस ट्वीट करते रहते हैं. अब दिव्या के बॉयफ्रेंड वरुण सूद ने इस पर रिएक्ट किया है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












