
बिकिनी टॉप में Mandira Bedi का सिजलिंग लुक, 50 की उम्र में कायम है जलवा
AajTak
मंदिरा बेदी इन दिनों स्पेन में अपने दोनों बच्चों संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. वेकेशन से मंदिरा ने मल्टीकलर बिकिनी टॉप में अपनी सुपर सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं. मंदिरा ने बिकिनी टॉप के मैचिंग का सिर पर बंदाना भी बांधा है.
मंदिरा बेदी उन फिट डीवाज में से एक हैं, जिनके लिए उम्र महज एक नंबर है. मंदिरा बेदी 50 की उम्र में भी अपनी फिटनेस और बोल्ड अंदाज से यंगस्टर्स को टक्कर देती हैं. मंदिरा का स्वैग तो उनकी हर तस्वीर में दिखता है और अब वेकेशन की नई तस्वीरों में मंदिरा का सिजलिंग अवतार फैंस के दिलों को जीत रहा है.
बिकिनी टॉप में मंदिरा का स्वैग
जी हां, मंदिरा बेदी इन दिनों स्पेन में अपने दोनों बच्चों संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. वेकेशन से मंदिरा ने मल्टीकलर बिकिनी टॉप में अपनी सुपर सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं. मंदिरा ने बिकिनी टॉप के मैचिंग का सिर पर बंदाना भी बांधा है. न्यूड मेकअप में मंदिरा स्पेन की खूबसूरती को निहारती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने कलरफुल बीच लुक को शैडेड सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है. मंदिरा हमेशा की तरह बिकिनी बॉटम में अपने टोंड फिगर को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं.
फैंस हुए मंदिरा पर फिदा
वेकेशन की तस्वीरों में मंदिरा का स्वैग, एटीट्यूड, लुक और स्टाइल हर चीज ऑन पॉइंट है. एक बात तो कहनी पड़ेगी 50 की उम्र में भी मंदिरा अपनी फिटनेस और स्टाइल स्टेटमेंट से फैंस को काफी ज्यादा इंस्पायर करती हैं.
मंदिरा के फोटोज को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो उन्होंने अपने दोनों हाथों में दो वॉच पहनी हैं, जिसे एक्टर रोनित रॉय ने भी नोटिस किया है. उन्होंने मंदिरा की फोटो पर कमेंट करके उनकी तारीफ करने के साथ दोनों घड़ियों का जिक्र भी किया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












