
'बालासोर ट्रेन हादसे में स्थानीय लोगों ने बचाईं एक हजार से ज्यादा जानें', बोले सीएम नवीन पटनायक
AajTak
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि रेल हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 1,000 से ज्यादा लोगों की जान बचाई है. पटनायक ने कहा कि मंत्री, शीर्ष अधिकारी, सहायक कर्मचारी सभी दुर्घटनास्थल और स्वास्थ्य केंद्रों पर थे, व्यवस्था कर रहे थे और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे थे और घायलों का इलाज कर रहे थे.
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दावा किया कि प्रदेश के लोगों ने बालासोर रेल हादसे में 1,000 से ज्यादा लोगों की जान बचाई है. हमने इस भयावह हादसे में देखा कि किस तरह से स्थानीय लोग रेस्क्यू में लगे थे. साथ ही अस्पतालों में रक्तदान के लिए लंबी-लंबी कतारें देखी गईं. ये तस्वीरें अमूल्य हैं. त्रासदी में जान गंवाने वालों की याद में एक मिनट का मौन रखने के बाद पटनायक ने कहा कि स्थानीय लोगों के प्रयासों ने ओडिशा के लोगों की करुणा और मानवता को प्रकट किया है.
सीएम पटनायक ने कहा कि हादसे के बाद डॉक्टर, मेडिकल छात्र औऱ आम जनता सभी के मन में एक ही बात थी कि हम जितना हो सके जीवन बचाएं. और हमने एक हजार से अधिक लोगों की जान बचाई है.
ट्रेन हादसे को याद करते हुए सीएम ने कहा कि बालासोर में हुई त्रासदी से हर कोई वाकिफ है जिसने देश, यहां तक कि दुनिया को हिला कर रख दिया था. उन्होंने कहा, यह बहुत दुख का समय है, लेकिन, इस दुर्घटना ने ओडिशा की ताकत, संकट के समय उम्मीदों पर खरा उतरने की उसकी क्षमता को साबित कर दिया है.
पटनायक ने कहा कि मंत्री, शीर्ष अधिकारी, सहायक कर्मचारी सभी दुर्घटनास्थल और स्वास्थ्य केंद्रों पर थे, व्यवस्था कर रहे थे और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे थे और घायलों का इलाज कर रहे थे.
हादसे में 288 लोगों ने गंवाई जान
रेल हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई है. मुख्य सचिव पीके जेना ने कहा कि सोमवार तक 275 मौतों की पुष्टि की गई थी, लेकिन शवों के सत्यापन के बाद यह आंकड़ा 288 हो गया. जेना ने कहा कि अब तक कुल मृतकों में से 205 शवों की पहचान कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने कहा कि शेष 83 शवों को पहचान के लिए एम्स-भुवनेश्वर और अन्य अस्पतालों में रखा गया है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







