
बालाकोट एयरस्ट्राइक वाले 'भूत' का ख्याल रखा... जानें- ऑपरेशन सिंदूर के सबूत दिखाते हुए ऐसा क्यों बोले एयरफोर्स चीफ
AajTak
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के पांच फाइटर जेट और एक एयरक्राफ्ट को मार गिराया. इस बार पूरी दुनिया ने देखा कैसे भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य अड्डों को तबाह किया.
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ मई 2025 में किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय वायुसेना ने अपने पराक्रम से पाकिस्तान को घुटनों पर लेकर आई और वह सीजफायर के लिए मजबूर हुआ. इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के पांच फाइटर जेट और एक एयरक्राफ्ट को मार गिराया गया. S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें तबाह कर दिया. उन्होंने कहा कि बालाकोट के समय जो नहीं संभव हो सका वो इस बार हमने करके दिखाया.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पूर्व एयर चीफ मार्शल एलएम कात्रे स्मारक व्याख्यान के 16वें संस्करण कार्यक्रम में एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जानकारी साझा की.
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में जो भारतीय सेना ने कार्रवाई की उसे पूरी दुनिया देख सकती है. पाकिस्तान को कितना नुक़सान पहुंचा है इसका पुख्ता सबूत है. जिसे हमने दुनिया के सामने रखा है. लेकिन 2019 में जब हमने बालाकोट हमला किया था, तब ऐसा संभव नहीं हो सका था. लेकिन, इस बार 'उस भूत को हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया है.'
एयर चीफ मार्शल के द्वारा ये जानकारियां ऐसे समय साझा की गईं हैं जब कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इस ऑपरेशन को लेकर केंद्र सरकार से स्पष्टीकरण मांग कर रहे हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल में ही कहा था कि पायलटों को पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय करने की अनुमति नहीं दी गई. इसे उन्होंने 'हाथ पीछे बांधकर भेजने' जैसा बताया.
कई विपक्षी दलों ने ऑपरेशन के दौरान मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया कि राजनीतिक निर्देशों की वजह से कार्रवाई सीमित की गई.
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि बालाकोट के समय हम लोग अंदर से कुछ ला नहीं सके थे. जिसकी वजह से लोगों को समझाने में समस्या बन गई थी कि हम लोगों ने क्या हासिल किया. हमारे पास स्पष्ट जानकारी थी कि कितने आतंकियों का खात्मा हुआ है. हम अपने लोगों को ही आश्वस्त नहीं कर सके. लेकिन इस बार खुशी है कि पूरी दुनिया ने भारतीय वायुसेना का दमख़म देखा.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







