
बालाकोट एयरस्ट्राइक की बरसी पर PAK का सबसे बड़ा झूठ बेनकाब... सैनिकों की मौत छुपाता है पड़ोसी मुल्क
AajTak
पाकिस्तान अपने सैनिकों की मौत का आंकड़ा हमेशा छुपाता रहता है. यह बात ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) की जांच में बालाकोट एयरस्ट्राइक की 6वीं बरसी पर सामने आई है. बता दें कि पिछले साल पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों और आतंकवाद-रोधी अभियानों से जुड़ी 1,166 घटनाएं हुईं थीं.
बालाकोट में भारत की एयरस्ट्राइक को आज 6 साल हो गए हैं. 26 फरवरी 2019 को भारत ने पुलवामा हमले का बदला लेते हुए पुलवामा पर एयरस्ट्राइक की थी. आज जब भारत के इस बड़े मिशन के 6 साल पूरे हो गए हैं तो पाकिस्तान का एक बड़ा झूठ बेनकाब हुआ है. इंटेलिजेंस रिपोर्ट से पता चलता है कि पाकिस्तान अपने सैनिकों की मौत की संख्या को छुपाता है
ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) जांच से पता चलता है कि साल 2024 में पाकिस्तान में रिकॉर्ड 444 आतंकी हमले हुए, जिसमें 685 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए. साल 2024 में पाकिस्तान के अंदर 4,813 लोग हताहत हुए. इनमें से 2,546 की मौत हो गई और 2,267 घायल हो गए. इस आंकड़े में आतंकियों के साथ-साथ सुरक्षा बल के जवान भी शामिल हैं.
पिछले साल पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों और आतंकवाद-रोधी अभियानों से जुड़ी 1,166 घटनाएं हुईं, जिनमें 909 आतंकवादी हमले शामिल हैं. इस दौरान 257 सुरक्षा अभियान भी चलाए गए. लेकिन इस दौरान पाकिस्तान के ISPR ने जानबूझकर मरने और घायल होने वाले सैनिकों की संख्या कम बताई, जिससे उसके सशस्त्र बलों को हुए नुकसान का वास्तविक स्तर छिप गया.
PAK को बालाकोट स्ट्राइक की नहीं थी उम्मीद
दरअसल, पुलवामा हमले के बाद भारत की निर्णायक आतंकवाद-रोधी प्रतिक्रिया की पाकिस्तान ने कभी उम्मीद नहीं की थी. भारत ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक कर पुलवामा का तुरंत बदला ले लिया. ये पाकिस्तान की वर्तमान सुरक्षा अव्यवस्था के बिल्कुल विपरीत था.
कमजोर हो रही पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








