
बायोपिक से तंग आए रणदीप हुड्डा, करना चाहते हैं मसाला फिल्में, बोले- बहुत चैलेंजिंग होता है...
AajTak
रणदीप से जब पूछा गया कि क्या वो और बायोपिक करना चाहेंगे? तो रणदीप ने बताया कि शेर सिंह राणा पर काम अभी भी जारी है. वो शेर सिंह राणा जो अफगानिस्तान से पृथ्वीराज चौहान के अवशेष वापस लाए थे. हम इसे एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं.
स्वातंत्र्यवीर सावरकर, सरबजीत जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ चुके रणदीप हुड्डा, लगता है अब बायोपिक फिल्मों से तंग आ चुके हैं. उन्होंने IFFI 2024 में इस बारे में बात की, रणदीप ने कहा कि अब वो मसाला फिल्मों की ओर भी रुख करना चाहते हैं.
एक और बायोपिक पर काम जारी
रणदीप से जब पूछा गया कि क्या वो और बायोपिक करना चाहेंगे? तो रणदीप ने बताया कि शेर सिंह राणा पर काम अभी भी जारी है. वो शेर सिंह राणा जो अफगानिस्तान से पृथ्वीराज चौहान के अवशेष वापस लाए थे. हम इसे एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं. मैं बायोपिक से दूर रहने की कोशिश कर रहा हूं, क्योंकि वो बहुत थकाने वाले होते हैं. लेकिन लोग भूल जाते हैं कि मैंने सावरकर से पहले एक्शन और रोमांटिक फिल्में की हैं. मैंने सभी तरह की फिल्में की हैं. मैं मनोरंजक सिनेमा के जरिए दर्शकों की पसंद तक पहुंचना पसंद करूंगा. इसके लिए एक्शन एक बहुत अच्छा ऑप्शन लगता है.
खुद एक्ट करेंगे तभी डायरेक्ट करेंगे
रणदीप ने ही स्वातंत्र्यवीर सावरकर फिल्म को डायरेक्ट भी किया था. इसके बाद से उन्हें डायरेक्शन के भी खूब ऑफर्स आए हैं. इस पर बात करते हुए रणदीप ने कहा- मेरे पास बहुत सारे ऑफर हैं, लेकिन मैं डायरेक्शन तभी करूंगा जब मैं उसमें एक्टिंग करूंगा क्योंकि मुझे मुझसे बेहतर एक्टर नहीं मिल सकता. मेरे पास दो तीन ऑफर्स हैं, लेकिन सब ज्यादातर एक्शन है.
मसाला फिल्मों की ओर झुकाव

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












