
बाबुल सुप्रियो को मनाने की कोशिशें तेज, आज शाम को फिर जेपी नड्डा के साथ मीटिंग
AajTak
पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को मनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं. सोमवार शाम को आज फिर बाबुल सुप्रियो और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच मीटिंग हो सकती है. राजनीति से संन्यास की घोषणा के बाद जेपी नड्डा के साथ उनकी ये दूसरी मीटिंग है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने शनिवार को राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था, लेकिन अब उन्हें मनाने की कोशिशें भी तेज हो गई हैं. बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को बाबुल सुप्रियो और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की मीटिंग हो सकती है. ये मीटिंग शाम साढ़े 6 बजे के करीब होने की बात कही जा रही है. मीटिंग में बाबुल सुप्रियो को मनाने पर बात हो सकती है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












