
बाबरी केस से जुड़े रहे हैं Gyanvapi पर सुनवाई कर रहे SC के दोनों जज, हिंदू पक्ष के वकील थे जस्टिस नरसिम्हा
AajTak
Gyanvapi केस पर सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट के जज बाबरी केस से जुड़े रहे हैं. साल 2019 में जस्टिस नरसिम्हा हिंदू पक्ष के वकील थे.
Gyanvapi Mosque survey: ज्ञानवापी मस्जिद का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, आज मंगलवार को इसपर सुनवाई होनी है. इस बीच एक दिलचस्प बात सामने आई है. सुप्रीम कोर्ट में जो जज आज ज्ञानवापी मस्जिद के मामले पर सुनवाई करेंगे वे जज अयोध्या के रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद केस से भी जुड़े रहे थे.
दरअसल, जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और पीएस नरसिम्हा की बेंच को ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर सुनवाई करनी है. दोनों ही अयोध्या केस से भी जुड़े रहे हैं. इनमें से एक तो हिंदू पक्ष की तरफ से वकील भी थे.
यह भी पढ़ें - ज्ञानवापी के सर्वे रिपोर्ट पर सस्पेंस, विशेष कमिश्नर बोले- तैयार है... अजय सिंह बोले- समय लगेगा
मुस्लिम पक्ष की तरफ से Anjuman Intezamia Masajid Committee ने मस्जिद परिसर में सर्वे के खिलाफ आवाज उठाई है. कहा गया है कि वाराणसी सिविल कोर्ट ने जिस सर्वे को मंजूरी दी है, उसपर रोक लगनी चाहिए.
अयोध्या केस में हिंदू पक्ष के वकील थे पीएस नरसिम्हा जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ पांच जजों की उस बेंच का हिस्सा थे जिन्होंने रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुनवाई की थी. इस मामले में फैसला हिंदू साइड के पक्ष में गया था.
वहीं जस्टिस पीएस नरसिम्हा तब सीनियर वकील के तौर पर इस मामले से जुड़े थे. वह अयोध्या केस में हिंदू पक्ष की तरफ से पेश हुए थे. पीएस नरसिम्हा राजेंद्र सिंह विशारद के वकील थे. राजेंद्र के पिता गोपाल सिंह विशारद ने ही राम मंदिर केस में पहला मुकदमा दायर किया था.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








