
बाथ टब में मिली अमेरिकी स्टार मैथ्यू पेरी की बॉडी, 'Friends' सीरीज से हुए थे पॉपुलर
AajTak
अमेरिका के पॉपुलर सिटकॉम फ्रेंड्स (Freinds) के एक्टर मैथ्यू पेरी (Matthew Perry) का शनिवार को निधन हो गया. वह 54 साल के थे. 90 के दशक के शो फ्रेंड्स में चैंडलर बिंग (Chandler Bing) के किरदार से मैथ्यू रातोरात स्टार बन गए थे.
अमेरिका के पॉपुलर सिटकॉम फ्रेंड्स (friends) के एक्टर मैथ्यू पेरी (Matthew Perry) का शनिवार को निधन हो गया. वह 54 साल के थे. 90 के दशक के शो फ्रेंड्स में चैंडलर बिंग (Chandler Bing) के किरदार से मैथ्यू रातोरात स्टार बन गए थे.
लॉस एंजेलिस टाइम्स और टीएमजेड डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, मैथ्यू शनिवार को लॉस एंजेलिस के अपने घर के हॉट टब में मृत पाए गए. हालांकि, घटनास्थल से कोई ड्रग्स नहीं मिला है. ऐसा माना जा रहा है कि मैथ्यू की डूबने से मौत हुई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने मैथ्यू पेरी की हत्या में किसी तरह की साजिश का अंदेशा नहीं जताया है.
कौन हैं मैथ्यू पेरी?
मैथ्यू पेरी का जन्म 19 अगस्त 1969 को अमेरिका के मैसाच्युसेट्स के विलियम्सटाउन में हुआ था. वह बेहद कम उम्र में अपने सपनों को साकार करने के लिए हॉलीवुड आ गए थे. मैथ्यू ने अपने करियर के शुरुआत में कुछ बेहद छोटे टीवी रोल किए. 1987 से लेकर 1988 तक 'ब्वॉइज विल बी ब्वॉइज' शो में चैज रसेल का उनका किरदार काफी पॉपुलर हुआ था.
इसके बाद 'ग्रोइंग पेन्स' और 'सिडनी' जैसे शो में उनकी छोटी-छोटी भूमिकाओं ने उनके करियर ग्राफ को बढ़ाने में मदद की. लेकिन 1994 में शुरू हुआ 'फ्रेंड्स' शो उनके करियर का टर्निंग प्वॉइन्ट बना.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












