
बाथरोब में नजर आईं जाह्नवी कपूर, तस्वीर हो रही वायरल
AajTak
जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वे आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करके फैंस का दिल जीतती रहती हैं. एक्ट्रेस ने अब फिर से एक पिक्चर शेयर की है, जिसमें वह बाथरोब में दिखाई दे रही हैं.
जाह्नवी कपूर खूबसूरत एक्ट्रेस में से हैं. वे अपनी फैशन सेंस को भी काफी मेंटेन रखती हैं. अब जाह्नवी अपने लाखों फैंस और फॉलोअर्स को संडे लुक के लिए कुछ टिप्स दे रही हैं. सोशल मीडिया अकाउंट पर जाह्नवी ने एक नई पोस्ट शेयर की है. उनकी इस सेल्फी में वे खुद और उनके हेयर स्टाइलिस्ट नजर आ रहे हैं. तस्वीर को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद वे अपने किसी शूट के लिए तैयार हो रही हैं या फिर उन्हों ने थ्रोबैक पिक्चर शेयर की है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












