
बाजार में दिखा 'एक का दम', 5 दिन में इस कंपनी ने कराई ₹12000Cr की कमाई, RIL-TCS सब पीछे
AajTak
Stock Market में बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से 9 को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. वहीं सिर्फ एक कंपनी ऐसी रही जिसने दम दिखाते हुए महज पांच दिन में निवेशकों को ताबड़तोड़ 12000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करा डाली.
शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वालों को बीते सप्ताह झटके पर झटका लगा. सेंसेक्स-निफ्टी में तेज गिरावट देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2032 अंक या 2.43% की गिरावट में रहा, तो निफ्टी का भी हाल बेहाल नजर आया. इस बीच मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से नौ को घाटा उठाना पड़ा और 'एक का दम' दिखाई दिया.
बाजार में गिरावट के बावजूद सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ही ऐसी कंपनी रही, जिसने अपने निवेशकों को ताबड़तोड़ कमाई कराई. जबकि सबसे ज्यादा नुकसान में देश के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Mukesh Ambani Reliance) रही.
9 कंपनियों में सबसे ज्यादा RIL के स्वाहा शेयर मार्केट में बीते सप्ताह आई गिरावट के बीच सेंसेक्स की Top-10 कंपनियों में से रिलायंस, टीसीएस, एचडीएफसी समेत 9 कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटल कंबाइंड रूप से 2.51 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कम हो गया. अपने निवेशकों को सबसे बड़ा झटका रिलायंस ने दिया और Reliance Market Cap 96,960.17 करोड़ रुपये की भारी भरकम गिरावट के साथ कम होकर 18.75 लाख करोड़ रुपये के आस-पास रह गया.
इन कंपनियों के निवेशक भी बेहाल अपने निवेशकों को नुकसान कराने के मामले में पिछले सप्ताह रिलायंस को छोड़कर जो कंपनियां आगे रहीं, उनमें दूसरे पायदान पर ICICI Bank है, जिसका मार्केट कैप 48,644.99 करोड़ रुपये की कमी के साथ करीब 9.60 लाख करोड़ रुपये रह गया. इसके अलावा HDFC Bank को 22,923.02 करोड़ रुपये का घाटा हुआ और इसकी मार्केट वैल्यू गिरकर 14.10 लाख करोड़ रुपये रह गई.
Top-9 Losers Firm में टेलीकॉम दिग्गज Bharti Airtel भी 17,533.97 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ शामिल रही. इसका मार्केट कैपिटल कम होकर 11.32 लाख करोड़ रुपये रह गया. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा ग्रुप की TCS की मार्केट वैल्यू में 16,588.93 करोड़ रुपये की कमी आई और ये घटकर 11.44 लाख करोड़ रुपये पर आ गई.
SBI-Infosys समेत ये चार भी घाटे में लार्सन एंड टुब्रो का एमकैप 15,248.32 करोड़ रुपये टूटकर 5.15 लाख करोड़ और Bajaj Finance Market Cap 14,093.93 करोड़ रुपये गिरकर 5.77 लाख करोड़ पर आ गया. इसके अलावा देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई का मार्केट कैप (SBI MCap) पांच दिन में 11,907.5 करोड़ घटकर 9.50 लाख करोड़ रुपये, जबकि आईटी कंपनी इंफोसिस का एमकैप 7,810.77 करोड़ रुपये की गिरावट लेकर 6.94 लाख करोड़ रुपये पर आ गया.













