
बागेश्वर बाबा पर 'रुपयों की बारिश', भक्तों ने हवा में उड़ाए हजारों नोट, देखें Video
AajTak
बागेश्वर धाम से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर कुछ भक्त हजारों नोट बरसा रहे हैं. यह वीडियो बाबा बागेश्वर के जन्मदिन के मौके का है. 4 जुलाई को बाबा का जन्मदिन था. वह पूरे 27 साल के हो गए हैं.
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 27 साल के हो गए हैं. 4 जुलाई को उनका जन्मदिन था. छतरपुर से 35 किलोमीटर दूर बागेश्वर में उनका जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाया गया. देर रात तक प्रोग्राम चला. इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भक्त बागेश्वर बाबा के जन्मदिन पर हजारों नोट हवा में उड़ा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हुआ है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ऊपर नोटों की वर्षा की जा रही है और वहां मौजूद लाखों की संख्या में भक्त तालियां बजा रहे हैं. बताया जा रहा है कि 200-200 के हजारों नोट भक्तों द्वारा हवा में उड़ाए गए हैं. इसके साथ ही जन्मोत्सव के दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया गया था.
जानकारी के अनुसार, नोटों की यह बरसात गुजरात से आए बाबा के भक्तों ने की है. बता दें, बागेश्वर धाम में 1 जुलाई से धार्मिक आयोजन चल रहा है. जिसमें 1 से 3 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया और 4 जुलाई को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म उत्सव मनाया गया, जिसका प्रोग्राम रात करीब 2:30 बजे तक चलता रहा.
वहीं, राजधानी दिल्ली के पटपड़गंज में आज यानि 5 जुलाई को बाबा बागेश्वर हनुमान कथा के लिए आएंगे. 5 जुलाई को कलश यात्रा निकाली जाएगी. वहीं 6 से 7 जुलाई को कथा का आयोजन होगा.
बीते दिनों भूमिपूजन के साथ लगाया था ध्वज बता दें कि पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में बाबा बागेश्वर की कथा का आयोजन किया जा रहा है. जिस जगह कथा का आयोजन किया जा रहा है, उस जगह बीते दिनों भूमिपूजन किया गया था, इसके साथ ही बालाजी महाराज का ध्वज भी लगाया गया था.
आयोजकों कहा था कि बाबा बागेश्वर की कथा का दिल्ली में आयोजन होने जा रहा है. हनुमान जी को विराजमान कर दिया गया है. 4 दिन का यह आयोजन है. भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. बाबा बागेश्वर की कथा के साथ ही 21 कन्याओं का विवाह होगा. वहीं भव्य दरबार भी लगेगा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







