
'बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने किया संत तुकाराम का अपमान', चिट्ठी के बाद नाना पटोले ने साधा निशाना
AajTak
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने एक बार फिर बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर हमला बोला है. पटोले ने कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री ने संत तुकाराम महाराज का अपमान किया है. इससे वारकरी समुदाय के लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है. इसलिए मुंबई में होने वाले धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को अनुमति न दी जाए.
महाराष्ट्र के मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में आज (18 मार्च) से बागेश्वर धाम वाले कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का दो दिवसीय कार्यक्रम है. लेकिन महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने उनके कार्यक्रम के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है. हाल ही में पटोले ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को चिट्ठी लिखकर धीरेंद्र शास्त्री को कार्यक्रम की अनुमति न देने की मांग की थी. अब उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर संत तुकाराम का अपमान करने का आरोप भी लगाया है.
नाना पटोले ने कहा कि बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने संत तुकाराम महाराज का अपमान किया है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस हिंदुओं का सम्मान करती है. BJP पर आरोप लगाते हुए पटोले ने कहा कि जब भी उनके पाप सामने आने वाले होते हैं तो बीजेपी हिंदुओं को सामने लाती है. उन्होंने सवाल किया कि आज किसान खुदकुशी कर रहे हैं, वो हिंदू हैं, बीजेपी उन्हें क्यों नहीं बचा रही?
इससे पहले नाना पटोले ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरोध में सीएम एकनाथ शिंदे को चिट्ठी लिखी थी. इसमें उन्होंने लिखा था कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का 18-19 मार्च को मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में जो कार्यक्रम होने जा रहा है, उसे अनुमति न दी जाए. उन्होंने लिखा था कि महाराष्ट्र एक प्रोग्रेसिव राज्य है. अंधविश्वास फैलाने वाले लोगों की इस राज्य में कोई जगह नहीं है.
पटोले ने चिट्ठी में लिखा था कि धीरेंद्र शास्त्री ने हमारे जगत गुरु संत तुकाराम महाराज का अपमान कर वारकरी समुदाय के लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. संत तुकाराम महाराज का अपमान करने वाले धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को अनुमति देना मतलब अंधविश्वास को बढ़ावा देना होगा, इसलिए धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को अनुमति न दी जाए.
शिंदे के विधायक ने किया बचाव
एकनाथ शिंदे की शिवसेना की विधायक गीता जैन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लेटर का जवाब देते हुए एक वीडियो जारी किया था. उन्होंने कहा था कि बागेश्वर धाम महाराज के संत तुकाराम पर दिए बयान से वारकरी संप्रदाय आहत हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपने बयान पर माफी भी मांग ली थी. मुझे लगता है कि इसके बाद इस विषय को विराम दे देना चाहिए. संत तुकारामजी के गांव के लोग जब उन्हें (वेडा तुक्या) पागल कहते थे, तब तुकारामजी भी हाथ जोड़कर उन्हें माफ कर दिया करते थे.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.





