
बाइडेन ने रूस को लेकर दिया बड़ा बयान, युद्ध को बताया 'नरसंहार', जेलेंस्की ने की तारीफ
AajTak
यूक्रेन रूस युद्ध के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (President Joe Biden) ने रूस को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूस का युद्ध 'नरसंहार' की तरह है.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (President Joe Biden) ने कहा कि यूक्रेन में रूस का युद्ध 'नरसंहार' की तरह है. उन्होंने आरोप लगाया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 'यूक्रेनी होने के विचार तक को मिटा देने' का प्रयास कर रहे हैं.
उन्होंने मंगलवार को आयोवा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, 'हां, मैंने इसे नरसंहार कहा. यह साफ होता जा रहा है कि पुतिन यूक्रेनी होने के विचार तक को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं.'
मेनलो, आयोवा में उन्होंने पहले के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि उन्हें ऐसा लगता है कि पुतिन यूक्रेन के खिलाफ नरसंहार कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने कोई डिटेल नहीं दी थी.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बिडेन की टिप्पणी की प्रशंसा की. उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'यह एक सच्चे नेता के सच्चे शब्द हैं. बुराई के खिलाफ खड़े होने के लिए चीजों को उनके ही नाम से पुकारना जरूरी है. हम अमेरिका द्वारा अब तक दी गई सहायता के लिए आभारी हैं और रूसी अत्याचारों को रोकने के लिए हमें तत्काल और अधिक भारी हथियारों की ज़रूरत है.'
बाइडेन ने कहा कि यह वकील ही तय करेंगे कि क्या अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर रूस नरसंहार कर रहा है या नहीं, जैसा कि यूक्रेनी अधिकारियों ने दावा किया है. उन्होंने कहा, 'मुझे तो ऐसा ही लगता है.'
उन्होंने कहा, 'रूसियों ने यूक्रेन में जो भयानक चीजें की हैं, उसके बारे में और अधिक सबूत सामने आ रहे हैं, और हमें केवल और ज्यादा तबाही के बारे में पता चल रहा है. वकीलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह तय करने दें कि यह नरसंहार है या नहीं.'

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








