
बाइडेन को चुनौती देंगे Robert F Kennedy Jr... पूर्व US प्रेसिडेंट जॉन एफ कैनेडी के भतीजे हैं, एंटी वैक्सीन कैंपेनर हैं
AajTak
अब जो बाइडेन को अगे चुनाव में कड़ी टक्कर मिलने जा रही है. रॉबर्ट जूनियर भी इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीद बनने की कोशिश में लगे हुए हैं. उनकीकी पहचान अमेरिका में वैक्सीन विरोधी एक्टिविस्ट के तौर पर है. 69 साल के रॉबर्ट के डेमोक्रेटिक पार्टी से दावेदारी करने पर जो बाइडेन को नुकसान उठाना पड़ सकता है.
अगले साल (2024 में) होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में जो बाइडेन को एक और चुनौती का सामना करना पड़ेगा. डेमोक्रेट पार्टी के सीनियर नेता और US के प्रसिद्ध कैनेडी परिवार के वंशज रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर भी इस बार चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी से उम्मीदवार बनने की दावेदारी करने वाले हैं.
रॉबर्ट जूनियर की पहचान अमेरिका में वैक्सीन विरोधी एक्टिविस्ट के तौर पर है. 69 साल के रॉबर्ट के डेमोक्रेटिक पार्टी से दावेदारी करने पर जो बाइडेन को नुकसान उठाना पड़ सकता है. उनके अलावा डेमोक्रेट उम्मीदवार बनने की दौड़ में स्वंयसेवी लेखिका मैरिएन विलियमसन भी शामिल हैं. वैसे तो अमेरिका में नवंबर 2024 में चुनाव हैं, लेकिन इसके लिए पार्टियों में अंदरूनी इलेक्शन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सभी पार्टियों में फिलहाल आपसी चुनाव होगा. इसके बाद आखिर में हर पार्टी से एक प्रतिनिधि तय किया जाएगा.
जॉन एफ कैनेडी के भतीजे हैं रॉबर्ट
रॉबर्ट जूनियर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के भतीजे और उनके मारे गए भाई रॉबर्ट एफ कैनेडी के बेटे हैं. वह किसी जमाने में बेस्टसेलिंग लेखक और पर्यावरण की हिमायत करने वाले वकील हुआ करते थे, जिन्होंने स्वच्छ पानी जैसे मुद्दों पर लंबा काम किया.
परिवार के सदस्यों ने भी नहीं दिया साथ
हालांकि, 15 साल पहले वह इस निश्चय पर पहुंचे कि वैक्सीन सुरक्षित नहीं होती हैं. इसके बाद वह वैक्सीन विरोधी आंदोलन की अग्रणी आवाज बनकर उभरे. हालांकि, उनके इस काम को सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ-साथ उनके अपने परिवार के सदस्यों ने भी भ्रामक और खतरनाक बताया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










