
बांद्रा स्टेशन के पास दिखा सैफ पर हमला करने वाला, घर से मिली पुश्तैनी तलवार... 35 टीमें जांच में जुटी
AajTak
सैफ अली खान पर अटैक मामले में नया अपडेट आया है. संदिग्ध आरोपी हमला करने के बाद बांद्रा रेलवे स्टेशन के आसपास दिखाई दिया था. आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने कुल 35 टीम बनाई हैं. जिसमें 15 टीम मुंबई क्राइम ने और 20 टीम मुंबई की लोकल पुलिस ने बनाई है.
16 जनवरी की रात को सैफ अली खान पर अटैक किया गया. एक अज्ञात शख्स चोरी करने के मकसद से सैफ-करीना के घर में दाखिल हुआ. हमलावर ने एक्टर पर चाकू से 6 बार वार किए. घायल हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. जहां एक्टर की सर्जरी हुई. अब वो खतरे से बाहर हैं. लेकिन इस केस के आरोपी को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है.
बांद्रा रेलवे स्टेशन पर देखा गया हमलावर
सैफ पर हमला करने वाले की धड़ पकड़ के लिए मुंबई पुलिस जांच में जुटी है. पुलिस ने भले ही आरोपी को ना पकड़ा हो लेकिन उसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए हो गई है. अब इस मामले में लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध आरोपी हमला करने के बाद बांद्रा रेलवे स्टेशन के आसपास दिखाई दिया था. मुंबई पुलिस की टीमें पालघर जिले के वसई, नालासोपारा और अन्य इलाकों में हमलावर की तलाश कर रही है. सैफ पर हमला करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कुल 35 टीम बनाई हैं. जिसमें 15 टीम मुंबई क्राइम ने और 20 टीम मुंबई की लोकल पुलिस ने बनाई है.
सैफ के घर से मिली पुरानी तलवार
इसके अलावा, सैफ अली खान के घर से मुंबई पुलिस ने एक पुरानी तलवार बरामद की है. पुलिस सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, यह तलवार पुरानी और पुश्तैनी लग रही है. जो सैफ अली खान के परिवार की हो सकती है. लेकिन अब तक इस बारे में उनके पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है.
क्या हमलावर ने बदले थे कपड़े? हमलावर को गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस अपने मुखबिरों के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही है. टेक्निकल सपोर्ट भी ले रही है. जानकारी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में चोर लकड़ी की छड़ी और लंबे हेक्सा ब्लेड को लेकर भागता हुआ दिखा है. इसमें आरोपी का चेहरा साफ नजर आया है. आरोपी ब्राउन कलर की कॉलर टी-शर्ट और लाल गमछा पहने दिखा. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आरोपी ने सैफ के घर से भागने से पहले कपड़े बदले थे. गुरुवार को जेह की नैनी से पूछताछ की गई थी. हमलावर ने नैनी को बंधक बनाकर 1 करोड़ की मांग की थी. पुलिस ने घर में काम करने वाले सभी स्टाफ मेंबर, बिल्डिंग के गार्ड और बाकी लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








