
बांदा: ड्यूटी के दौरान कूलर लगाकर सोता रहा नर्सिंग स्टाफ, ड्रिप न चढ़ने से तड़पकर मरीज की मौत
AajTak
नर्सिंग ड्यूटी रूम के अंदर ऑन-ड्यूटी कर्मचारी बेधड़क सोता रहा और बाहर परिजन दरवाजा खोलने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन उस पर इसका कोई असर नहीं हो रहा था. बाद में इलाज के अभाव में मरीज ने दम तोड़ दिया. संवेदनहीनता का यह चेहरा उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में देखने को मिला.
यूपी के बांदा में जिला अस्पताल नर्सिंग स्टाफ का संवेदनहीन चेहरा सामने आया है. यहां इलाज के अभाव में एक मरीज की तड़पकर सिर्फ इसलिए मौत हो गई क्योंकि वार्ड में भर्ती मरीजों की देखभाल का जिम्मेदार नर्सिंग स्टाफ ड्यूटी रूम को अंदर से बंद कर रात भर सोता रहा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












