
बांग्लादेश में फेसबुक पोस्ट पर भड़के कट्टरपंथी, मंदिर में की तोड़फोड़, घर भी जलाया
AajTak
बांग्लादेश में फेसबुक पर धार्मिक पोस्ट के बाद हिंसा का मामला सामने आया है. बवाल बढ़ने के बाद भीड़ के मंदिर को निशाना बनाने की बात भी सामने आई है.
बांग्लादेश में फेसबुक पर धार्मिक पोस्ट करने के बाद हिंसा का मामला सामने आया है. पोस्ट से भड़के कंटरपंथियों ने पोस्ट करने वाले युवक के घर को आग के हवाले कर दिया. बवाल बढ़ने के बाद भीड़ ने एक मंदिर को निशाना बनाया. घटना नरैल जिले के लोहागरा गांव की है. हिंसा की घटना के बीच पहुंची पुसिल ने भीड़ को हटाने के लिए हवाई फायर भी किए.
स्थानीय पुलिस स्टेशन के निरीक्षक हरन चंद्र पॉल ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है. दिघोलिया गांव में कई घरों में तोड़फोड़ करने वाली भीड़ ने एक घर को आग के हवाले भी कर दिया. पॉल के मुताबिक हमला शाम करीब 7.30 बजे हुआ. हमलावरों ने एक मंदिर पर पथराव भी किया.
पुलिस के मुताबिक एक युवा ने फेसबुक पर कुछ आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया था. जिसके बाद लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया. पुलिस ने पोस्ट करने वाले लड़के को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो पुलिस उसके पिता को उठा लाई. हमला करने वाली भीड़ में अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस के मुताबिक अब हालात ठीक हैं.
आकाश साहा पिता से पूछताछ जारी
पुलिस के मुताबिक पोस्ट करने वाले का नाम आकाश साहा है. उन पर कानूनी कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी. घटना के बाद पुलिस, स्थानीय लोग और राजनीतिक नेताओं ने मौके पर जाकर तनाव को कम करने की कोशिश की. दिघलिया संघ परिषद के अध्यक्ष सैयद बोरहान उद्दीन ने कहा, 'हम किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए प्रशासन के साथ लगातार काम कर रहे हैं'.
इससे पहले 18 जून को नरैल में एक हिंदू कॉलेज के प्रिंसिपल को जूते की एक माला पहनने के लिए मजबूर किया गया था. उन्होंने फेसबुक पर नूपुर शर्मा की तस्वीर पोस्ट की थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










