
बांग्लादेश: 5 करार, मंदिर में दर्शन से लेकर गांधी से जुड़े कार्यक्रम तक, जानें PM मोदी का अगले 36 घंटे का शेड्यूल
AajTak
कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये पहला विदेश दौरा है, ऐसे में इस दो दिवसीय दौरे पर वो कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी अपने दो दिन के दौरे पर बांग्लादेश में क्या-क्या करेंगे, पूरे शेड्यूल पर नज़र डालिए.
पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश अपनी आजादी के 50 साल पूरे होने पर जश्न मना रहा है. ढाका में ये जश्न मनाया जा रहा है, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंच रहे हैं. खुद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना पीएम मोदी का स्वागत करेंगी. भारत ने बांग्लादेश के नए राष्ट्र के उभरने में अहम भूमिका निभाई थी, ऐसे में अब इस जश्न में भी वो शामिल हो रहा है. कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये पहला विदेश दौरा है, ऐसे में इस दो दिवसीय दौरे पर वो कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इतना ही नहीं दोनों देशों के बीच इस दौरे में करीब पांच करार हो सकते हैं. पीएम मोदी अपने दो दिन के दौरे पर बांग्लादेश में क्या-क्या करेंगे, पूरे शेड्यूल पर नज़र डालिए... शुक्रवार, 26 मार्च 2021 • 8.00 बजे: दिल्ली से ढाका रवाना • 10.30 बजे: ढाका एयरपोर्ट पर स्वागत • 11.20 बजे: सावर में शहीद स्मारक का दौरा • 12.35 बजे: बांग्लादेश के कम्युनिटी लीडर्स से मुलाकात • 12.45 बजे: बांग्लादेश में कई अन्य लोगों से मुलाकात • 12.55 बजे: बांग्लादेश की विपक्षी पार्टियों से मुलाकात • 03.45 बजे: बांग्लादेश के विदेश मंत्री से मुलाकात • 04.15 बजे: नेशनल डे कार्यक्रम में शामिल • 06.15 बजे: शेख हसीना द्वारा होस्ट किए गए डिनर में हिस्सा • 08.00 बजे: डिजिटल वीडियो प्रदर्शनी में हिस्सारविवार, 27 मार्च 2021 • 10.05 बजे: काली मंदिर का दौरा • 11.30 बजे: बंगबंधु कॉम्प्लेक्स का दौरा • 12.20 बजे: लोगों से मुलाकात • 04.00 बजे: शेख हसीना संग द्विपक्षीय वार्ता • 06.10 बजे: बांग्लादेश के राष्ट्रपति से मुलाकात • 07.10 बजे: ढाका से दिल्ली के लिए रवाना आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना काल में पहली बार किसी विदेशी दौरे पर हैं, इससे पहले वो नवंबर 2019 में ब्राजील गए थे. पीएम मोदी को इससे पहले भी बांग्लादेश जाना था, लेकिन कोरोना की वजह से कार्यक्रम टल गया था.
दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








