
बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिराने वालों को 1971 के योद्धाओं जैसा सम्मान, मिला 'जुलाई वॉरियर्स' का तमगा और टैक्स रिलीफ
AajTak
'जुलाई वॉरियर्स' को टैक्स में राहत ऐसे समय में दी गई है, जब यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पिछले वर्ष जुलाई-अगस्त में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई कार्रवाई में घायल और अपंग हुए प्रदर्शनकारियों की देखभाल करने के मामले में हर तरफ से आलोचना का सामना कर रही थी.
बांग्लादेश की मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार को गिराने वाले घायल प्रदर्शनकारियों को 'जुलाई वॉरियर्स' का तमगा दिया है और उन्हें '1971 मुक्ति संग्राम' के सेनानियों की तरह 2 साल के लिए 5.25 लाख टका तक की कर-मुक्त आय की पेशकश की है. यह राहत शेख हसीना विरोधी प्रदर्शनकारियों को 1971 के युद्ध में घायल हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बराबर ला खड़ा करती है.
हसीना सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुए लोगों को कर में यह राहत सोमवार को वित्त सलाहकार सालेहुद्दीन अहमद द्वारा प्रस्तुत पहले बजट में दी गई. यह आवीमी लीग सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर हुए विद्रोह के कारण पूर्व पीएम शेख हसीना के निर्वासन में जाने के बाद बांग्लादेश का पहला बजट था. सरकार विरोधी इन हिंसक प्रदर्शनों में कथित तौर पर लगभग 1,500 लोगों की मौत हो गई थी.
यह भी पढ़ें: 'छात्र आंदोलन कुचलने के लिए शेख हसीना खुद दे रही थीं ऑर्डर...', बांग्लादेश की अदालत में पूर्व PM पर लगे संगीन आरोप
'जुलाई वॉरियर्स' को टैक्स में राहत ऐसे समय में दी गई है, जब यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पिछले वर्ष जुलाई-अगस्त में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई कार्रवाई में घायल और अपंग हुए प्रदर्शनकारियों की देखभाल करने के मामले में हर तरफ से आलोचना का सामना कर रही थी. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने जुलाई वारियर्स नाम से पर्सनल इनकम टैक्स की एक नई कैटेगरी बनाई है, जो 2026-27 वित्तीय वर्ष से शुरू होकर अगले दो वर्षों के लिए 5,25,000 टका तक की आय पर टैक्स रिबेट प्रदान करती है.'
यह भी पढ़ें: 'मुझे गोली मारकर बंगभवन में ही दफना दो...', तख्तापलट के बीच इस्तीफा मांगने पर बोली थीं शेख हसीना
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 1971 के युद्ध में घायल हुए स्वतंत्रता सेनानियों के लिए कर-मुक्त आय सीमा 5 लाख टका से बढ़ाकर 5.25 लाख टका कर दी गई है. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी में यूनुस सरकार ने आधिकारिक तौर पर 1,401 व्यक्तियों को 'जुलाई वॉरियर्स' के रूप में मान्यता दी थी, क्योंकि उन्होंने आवामी लीग सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भूमिका निभाई थी, जिसके कारण शेख हसीना को 5 अगस्त, 2024 को सत्ता छोड़नी पड़ी थी और बांग्लादेश से भागकर भारत में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.









