
बांग्लादेश में 'बायकॉट इंडिया' कैंपेन चलाने वालों को शेख हसीना ने लगाई लताड़-कही ये बात
AajTak
पीएम हसीना ने इंडिया आउट कैंपेन चलाने के लिए विपक्षी पार्टी बीएनपी पर हमला बोला और कहा कि विपक्षी दल के नेता पहले अपने घर में रखी भारतीय साड़ियों को जलाएं. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के लोगों की रसोई में रखा हुआ अधिकांश सामान भारत का है.
बांग्लादेश में विपक्षी नेता भारत विरोधी भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. विपक्ष भारतीय सामानों का बहिष्कार कर रहा है. उसने एक कैंपेन चलाया है, जिसका नाम 'बायकॉट इंडिया' दिया गया है. भारत के साथ घनिष्ठ संबंध रखने वाली शेख हसीना ने जब लगातार चौथी बार चुनाव जीता तब से विपक्ष भारत को लेकर मुखर है. विपक्ष द्वारा लगातार चलाए जा रहे इस कैंपेन पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चुप्पी तोड़ी है. शेख हसीना 'भारत का बहिष्कार' अभियान को लेकर विपक्ष पर हमलावर हो गई हैं.
उधर, विरोधियों द्वारा हसीना और उनकी अवामी लीग पार्टी को भारत समर्थक करार देने की कोशिश की जा रही है और दावा किया गया है कि भारत ने हसीना को जनवरी में हुए चुनाव को जीतने में मदद की. विपक्ष ने बांग्लादेश के लोगों से भारतीय उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने शेख हसीना को किया फोन, बांग्लादेश चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई
पीएम हसीना ने विपक्ष को घेरा पीएम हसीना ने इंडिया आउट कैंपेन चलाने के लिए विपक्षी पार्टी बीएनपी पर हमला बोला और कहा कि विपक्षी दल के नेता पहले अपने घर में रखी भारतीय साड़ियों को जलाएं. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के लोगों की रसोई में रखा हुआ अधिकांश सामान भारत का है. बता दें कि शेख हसीना ने कई मौकों पर भारत को अपना सबसे अच्छा मित्र बताया है. ढाका में अवामी लीग कार्यालय में हसीना ने पूछा कि विपक्षी बीएनपी नेता भारतीय उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं. वे अपनी पत्नियों को क्यों नहीं ले जा रहे हैं?
उन्होंने कहा कि जब वे अपनी पत्नियों की भारतीय साड़ियां अपने पार्टी कार्यालय के सामने जलाएंगे, तभी यह साबित होगा कि वे वास्तव में भारतीय उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं. बांग्लादेशी प्रधानमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि बीएनपी नेता और उनकी पत्नियां भारत से साड़ियां खरीदकर बांग्लादेश में बेचती थीं.
हसीना ने आरोप लगाया, 'जब बीएनपी सत्ता में थी, मैंने उनके नेताओं की पत्नियों को ग्रुप में भारतीय साड़ियां खरीदने के लिए भारत आते देखा था. वे बांग्लादेश में साड़ियां बेचती थीं. शेख हसीना ने सिर्फ भारतीय साड़ी ही नहीं भारतीय मसाले का भी जिक्र किया.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










