
बांग्लादेश में फिर हलचल तेज, सेना ने ढाका में गश्त तेज की, छात्रों ने लगाए हैं ये आरोप
AajTak
NCP के एक प्रमुख नेता ने सेना पर
बांग्लादेश में फिर से माहौल गर्माने लगा है. शनिवार को राजधानी ढाका में सैनिकों ने अपनी गश्त तेज कर दी है. दरअसल, देश में बढ़ते तनावों के बीच नवगठित छात्र-नेतृत्व वाली नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) ने सेना पर राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगाया था. इसके बाद सेना ने अपनी गश्त तेज कर दी है.
छात्रों ने लगाया सेना पर आरोप
NCP ने ढाका विश्वविद्यालय के परिसर में विरोध प्रदर्शन किए, जिसमें उन्होंने "सेना समर्थित साजिश" का विरोध करते हुए यह दावा किया कि इस साजिश के तहत प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को अगले चुनावों में भाग लेने के लिए फिर से प्रयास किया जा रहा है. अवामी लीग को पिछले साल जुलाई-अगस्त में छात्र-नेतृत्व वाले हिंसक सड़कों पर प्रदर्शन के कारण सात महीने पहले सत्ता से उखाड़ दिया गया था.
यह भी पढ़ें: भारत-बांग्लादेश सीमा पर 7 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, एक बांग्लादेशी तस्कर गिरफ्तार
NCP के एक प्रमुख नेता ने सेना पर "राजनीतिक हस्तक्षेप" का आरोप लगाया. वहीं, छात्रों ने शेख हसीना को फांसी देने की मांग की. हालांकि, सेना जिसे अब पूरे देश में कानून और व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा सौंपा गया है उसने राजधानी में अपनी गश्त तेज कर दी है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में पकड़ा गया बांग्लादेशी घुसपैठियों का सिंडिकेट... एंट्री के बाद बनवाकर देते थे फर्जी दस्तावेज

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










