
बांग्लादेश में दुर्गा मंदिर तोड़े जाने पर भारत ने जताई थी आपत्ति! अब यूनुस सरकार ने दिया ये जवाब
AajTak
बांग्लादेश में एक दुर्गा मंदिर को गिरा दिया गया है जिसे लेकर वहां का हिंदू समुदाय विरोध प्रदर्शन कर रहा है. इसे लेकर भारत सरकार ने भी आपत्ति जताई थी. जिसके बाद अब बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस पर सफाई दी है.
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के खिलखेत में एक दुर्गा मंदिर के गिराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मंदिर गिराए जाने को लेकर वहां के अल्पसंख्यक समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया और भारत ने भी इस पर आपत्ति जताई है. भारत की आपत्ति के बाद अब दुर्गा मंदिर गिराए जाने को लेकर बांग्लादेश की सफाई सामने आई है. बांग्लादेश का कहना है कि मंदिर रेलवे की जमीन पर बिना किसी इजाजत के बनाया गया था.
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पिछले साल दुर्गा पूजा के दौरान स्थानीय हिंदू समुदाय ने बिना अनुमति के रेलवे की जमीन पर अस्थायी पूजा मंडप बनाया था. उस दौरान रेलवे ने दुर्गा पूजा के लिए मंडप बनाने की इजाजत तो दे दी थी लेकिन समझौते के तहत समारोह के बाद मंडप को हटाया जाना था. लेकिन आयोजकों ने समझौते का उल्लंघन किया और पूजा खत्म होने के बाद भी मंडप को नहीं हटाया गया.
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'दुर्भाग्य से, अक्टूबर 2024 में पूजा समाप्त होने के बाद, आयोजकों ने आपसी समझौते का उल्लंघन करते हुए अस्थायी मंडप को हटाने से इनकार कर दिया. इसके बजाय, उन्होंने वहां महाकाली की मूर्ति की स्थापना कर दी.'
मंत्रालय का कहना है कि बार-बार याद दिलाने के बावजूद भी आयोजकों ने मंडप को स्थायी बना दिया और रेलवे के साथ हुए समझौते के खिलाफ गए. बयान में यह भी बताया गया कि रेलवे ने स्थानीय समुदाय के साथ विचार-विमर्श किया और एक नॉटिफिकेशन जारी कर सभी संबंधित लोगों से रेल पटरियों के आसपास से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा.
दुकानदारों, राजनीतिक दलों के ऑफिस समेत सभी अनाधिकृत प्रतिष्ठानों को हटाने का आदेश दिया गया. मंत्रालय ने अपनी सफाई में यह भी कहा कि दुर्गा मंदिर की मूर्ति को उचित श्रद्धा के साथ स्थानीय हिंदुओं के साथ मिलकर पास की बालू नदी में विसर्जित कर दिया गया.
सरकार ने कहा कि सरकारी जमीन को फिर से हासिल करने के लिए अनाधिकृत संरचनाओं को हटाना एक नियमित और वैध प्रशासनिक कार्रवाई है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








